दाने-दाने को मोहताज बाढ़ पीड़ित

पूर्णिया। प्रखंड में परमान नदी के कहर से त्राहिमाम की स्थिति है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग ि

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 08:34 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 08:34 PM (IST)
दाने-दाने को मोहताज बाढ़ पीड़ित

पूर्णिया। प्रखंड में परमान नदी के कहर से त्राहिमाम की स्थिति है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग विस्थापित बन कर दाने-दाने को मोहताज हैं। प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत के नाम पर खानापूरी कर रही है। पांच दिनों प्रशासन की ओर से चूड़ा-गुड़ तक की व्यवस्था तक नहीं की गई है। नाव, पानी, दवा, शौचालय, मवेशी चारा आदि का घोर अभाव है। लोग अपने बलबूते अब तक अपने आप को बचाए रखे हैं। रामदैली पंचायत के समिति सदस्य अनिल ठाकुर ने

कहा कि प्रखंड के रामदैली मध्य विद्यालय में लगभग सौ बाढ़ विस्थापित परिवार शरण लिए हुए हैं। यहां पोड़ा, बैसा एवं हांसी के विस्थापित परिवार शरण लिए हैं। इन लोगों को अबतक सरकारी स्तर पर कोई सुविधा या सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है।

chat bot
आपका साथी