वार्ड सदस्यों को दी गई अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी

नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए प्रखंड सभागार भवन में प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 05:25 PM (IST)
वार्ड सदस्यों को दी गई अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी
वार्ड सदस्यों को दी गई अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी

वार्ड सदस्यों को दी गई अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी

संस, बैसा (पूर्णिया) : प्रखंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए प्रखंड सभागार भवन में प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित व जिला पंचायत संसाधन केंद्र के पदाधिकारी सह मास्टर ट्रेनर दिनकर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया था। प्रखंड स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैसा प्रखंड के तीन पंचायतों के वार्ड सदस्य प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण देने का कार्य जिला पंचायत संसाधन केंद्र पूर्णिया के पदाधिकारियों एवं प्रखंड के तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक एवं लेखापाल के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण के प्रथम दिन जिला पंचायत संसाधन केंद्र के पदाधिकारियों के द्वारा पंचायत से संबंधित अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी गई। जहां प्रखंड से जुड़े 3 पंचायत रौटा, मालोपाड़ा व आसियानी के वार्ड सदस्यों ने भाग लेकर अपने दायित्व एवं कर्तव्य से अवगत हुए, साथ ही सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी हासिल की। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक दिनकर कुमार द्वारा बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 का संक्षिप्त परिचय, बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 11 से 33 तक की जानकारी दी गई। साथ ही उनके बीच मार्गदर्शन पुस्तिका का भी वितरण किया गया। इसके अलावा मुखिया-उपमुखिया को उनकी शक्तियां, कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी दी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पंचायती राज का उद्भव एवं विकास, 73 वां संशोधन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्राम पंचायत की स्थायी समितियां व गठन एवं कार्य, प्रखंड पंचायत विकास योजना का उद्देश्य, प्रक्रिया एवं महत्व, त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं का शुद्धिकरण, अर्थ आवश्यकता, महत्व और स्वशासित इकाईयों के रूप में पंचायत की विशेषताएं एवं आपदा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के अंतिम दिन बुधवार को प्रशिक्षक के द्वारा निधि का श्रोत, पंचायत समिति के कार्यों का आवंटन एवं दायरा, लेखा संधारण एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में बिन्दुवार जानकारी दी गई। प्रशिक्षक दिनकर कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक दिन सभी को खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना आदि के बारे में बताया गया।

chat bot
आपका साथी