छात्रों का नियमित पठन-पाठन जरूरी : पूर्व राज्यपाल

पूर्णिया छात्र-छात्राओं का नियमित पठन-पाठन होना निहायत जरूरी है। उक्त बातें गुरुवार को बीएनसी क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 12:12 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 12:12 AM (IST)
छात्रों का नियमित पठन-पाठन जरूरी : पूर्व राज्यपाल
छात्रों का नियमित पठन-पाठन जरूरी : पूर्व राज्यपाल

पूर्णिया : छात्र-छात्राओं का नियमित पठन-पाठन होना निहायत जरूरी है। उक्त बातें गुरुवार को बीएनसी कॉलेज धमदाहा के प्रागण में केरल और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल सह काग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहीं। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। इसके पूर्व प्राचार्य कक्ष में प्रभारी प्रधानाचार्य गिरीश कुमार सिंह ने शॉल और बुके प्रदान कर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक का स्वागत किया।

इस दौरान प्राचार्य ने पूर्व राज्यपाल को महर्षि मेंहीं परमहंसजी महाराज की तस्वीर स्मृतिचिह्न के रूप में भेंट की। मौके पर अशोक कुमार चंद उर्फ बहादुर बाबू, आशीष वीर प्रताप चंद, कॉलेज शासी निकाय के सचिव अशोक सिंह, प्रो. संजय कुमार सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह, चंदन कुमार चौधरी, मनीष कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, प्रो शब्बीर आलम, प्रो. सुनील कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह व प्रो. विपिन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

-----

कॉलेज कर्मियों के साथ बैठक कर ली जानकारी

पूर्व राज्यपाल ने प्राचार्य के कक्ष में कॉलेजकर्मियों के साथ बैठक कर कॉलेज की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज हित में प्राचार्य को दिशा निर्देश देते हुए कॉलेज परिसर को साफ-सुथरा बनाने के साथ परिसर में मिट्टी भराई एवं फूलों के पौधे लगाकर सुसज्जित करने को कहा। उन्होंने कॉलेज के विकास के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इसके साथ मौके पर मौजूद तमाम कॉलेज कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं का नियमित पठन-पाठन होना निहायत जरूरी है। वहीं पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने भी कॉलेज के विकास में भरपूर सहयोग देने की बात कही।

chat bot
आपका साथी