व्रतियों को नहीं होगी परेशानी नगर निगम ने शुरू करवाई घाटों की साफ-सफाई

पूर्णिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई में इस बार कोई कमी नहीं दिखे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 12:25 AM (IST)
व्रतियों को नहीं होगी परेशानी नगर निगम ने शुरू करवाई घाटों की साफ-सफाई
व्रतियों को नहीं होगी परेशानी नगर निगम ने शुरू करवाई घाटों की साफ-सफाई

पूर्णिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई में इस बार कोई कमी नहीं दिखेगी। त्योहार से पहले सभी घाटों को चकाचक बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है और इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। घाटों के साफ-सफाई का अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। छठ मनाने वाले सभी घाटों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से सफाई शुरू की जा रही है। इस काम में दर्जनों मजदूरों को लगाया गया। घाटों की सफाई के साथ पानी में जमे गंदगी को साफ कर ब्लिचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जा रहा है। सफाई के दौरान तालाब के बगल में गहराई आदि को भी देखा जा रहा है। अधिक गहराई वाले जगहों को समतल करने का काम भी किया जा रहा है। जानकारी देते हुए निगम के सफाई निरीक्षक कैलाश सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के करीब 25 छठ घाटों को चिन्हित किया गया है। इन घाटों की सफाई त्योहार से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि कलाभवन तालाब, दमका स्थित नहर में फिलहाल काम किया जा रहा है। घाट के अंदर बाहर की सफाई कर आसपास के गंदगी को भी साफ किया जा रहा है। ताकि छठ घाट पहुंचने वाले व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।

chat bot
आपका साथी