लोकतंत्र हमसे, वोट करें गर्व से..

पूर्णिया। भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 09:27 PM (IST)
लोकतंत्र हमसे, वोट करें गर्व से..
लोकतंत्र हमसे, वोट करें गर्व से..

पूर्णिया। भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 'अपना फर्ज निभाना, मत देने जरूर आना, लोकतंत्र हमसे, वोट करें गर्व से, आपका मतदान, लोकतंत्र की जान, वोट हमारा है अधिकार, कभी न करें इसे बेकार जैसे स्लोगन से अधिक से अधिक मतदान की अपील की गई।

कॉलेज के एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ. पंकज कुमार यादव की देखरेख में इसका आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्रा एवं शिक्षकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पारसनाथ ने की। उन्होने वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की बात कही। कहा, भारत विश्व का एक बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां मतदान के द्वारा ही परिवर्तन संभव है। इसलिए हम सभी अपने इस संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। इसको सफल बनाने में छात्र-छात्रा, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. जेएन श्रीवास्तव, डॉ जे प्रसाद, डॉ पंकज कुमार यादव, डॉ अनिल कुमार, डॉ तपन गोराई, आशीष रंजन, डॉ सुदय प्रसाद, डॉ रुबि साहा, जय प्रकाश प्रसाद के अलावा स्नातक कृषि चतुर्थ वर्ष के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक छात्रों में क्रमश: अभिषेक आनंद, कुमार संदीप, अमन राज, विकाश कुमार, सुधाशु कुमार, दीपक कुमार मिश्रा, सतीश कुमार, देवाशिष कुमार, अंशु कुमार, राहुल कुमार गुप्ता छात्राओं में रचिता कुमारी, मोना कुमारी, ऋचा कुमारी, विभा कुमारी, नूतन सिन्हा, अंशुली आर्या, कृति सुमन, रजनी लता, अंशु कुमारी, संजु कुमारी, सुधा कुमारी, नेहा राज आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी