मानव समाज का कल्याण है कबीर पंथ का मुख्य उद्धेश्य

पूर्णिया: 38 वें सद्गुरु कबीर सत्संग महोत्सव में आचार्य धर्मस्वरूप साहेब ने कहा कि कबीर पंथ क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 11:12 PM (IST)
मानव समाज का कल्याण है
कबीर पंथ का मुख्य उद्धेश्य
मानव समाज का कल्याण है कबीर पंथ का मुख्य उद्धेश्य

पूर्णिया: 38 वें सद्गुरु कबीर सत्संग महोत्सव में आचार्य धर्मस्वरूप साहेब ने कहा कि कबीर पंथ का मुख्य उद्धेश्य मानव समाज का कल्याण मात्र है। मानव का संपूर्ण उत्कर्ष कैसे हो, इसपर इसमें विस्तार से प्रकाश डाला गया है। उन्होंने वर्ण, वर्ग, जाति की संकुचित विचारधारा से उपर उठकर मानव कल्याण के लिए चिंतन की बात कही। कहा कि कबीर के विचार में सभी का कल्याण निहित है।

आज मनुष्य अपने अस्तित्व को भूलता जा रहा है। मनुष्य अपने गुणों को नहीं जानने के कारण ही आज भिखारी बना हुआ है। कबीर जी ने कहा था कि सभी लोग अपने-अपने श्रम और साधना पर भरोसा करे। उन्होंने जन-जन में श्रम को जगाना चाहा। उन्होंने जातिवाद, वर्णवाद के कोढ़ को हटाकर मानव समाज को संगठित करने की बात कही थी। उन्होंने मानव दर्शन को एक मात्र लक्ष्य बनाया था। लोगों का संयम बिगड़ता जा रहा है। जिस हिसाब से संयम बिगड़ता जा रहा है उसी हिसाब से मनुष्य कई तरह की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। आप अपने क्षेत्र में कर्म करते रहें, यही आपको पहचान दिलाएगी। कबीर सत्संग महोत्सव में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आर्शीवाद देते हुए उन्होंने कहा कि लोग अपनी तेजस्विता को भूलते जा रहे हैं। उसी को जागृत करने तेजस्वी यादव जी आए हैं। आप उत्तरोत्तर आगे बढ़े और जनमानस की आकांक्षाओं को पूरा करें। कहा इसी मंच पर पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव भी आए थे। उन्होंने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को संत कबीर नगर स्टेशन का नाम देने की बात कही थी। जो आज तक रेलवे द्वारा लागू नहीं किया गया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से इस दिशा में पहल करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी