प्रोटीन युक्त भोजन व व्यायाम समय की आवश्यकता

पूर्णिया। कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुधांशु ने बताया कि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 12:15 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 12:15 AM (IST)
प्रोटीन युक्त भोजन व व्यायाम समय की आवश्यकता
प्रोटीन युक्त भोजन व व्यायाम समय की आवश्यकता

पूर्णिया। कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुधांशु ने बताया कि इस समय लोगों में घबराहट अधिक है। कोरोना से अधिकांश लोग ठीक हो जाते है। चिकित्सक से संपर्क में रहें और उनके सलाह के मुताबिक ही दवा लें। अगर संक्रमित हो गए हैं तो भी घबराने के जगह पर हौसला से काम लें। इस समय में अगर घर पर है तो हल्का और पौष्टिक भोजन करें। भोजन में प्रोटीन के तत्व का समावेश करें। शारीरिक सक्रियता के लिए व्यायाम और योग का सहारा लें।

कार्वोहाइड्रेडयुक्त भोजन का सेवन कम करें। प्रोटीन युक्त भोजन अधिक मात्रा में ले। कोरोना कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के शरीर में बहुत ही खतरनाक प्रभाव डालता है। खास करके मधुमेह रोगियों के लिए यह काफी घातक होता है। वर्तमान समय में अपने शरीर में कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा लेने से बचें। प्रोटीन युक्त भोजन करें। मसलन खाने में चावल, आलू, चीनी, मीठे पदार्थ नहीं के बराबर लें। दाल, अंकुरित अनाज, सलाद सीमित मात्रा में बादाम पिस्ता बदाम अखरोट, अंजीर, सोयाबीन और अन्य प्रोटीन युक्त आहार ले सकते हैं। मांसाहारी हैं तो अंडे चिकन मुर्गे खा सकते हैं।

दैनिक जीवन में योगा, व्यायाम अवश्य करें। बच्चों की भी शारीरिक गतिविधि जारी रहनी चाहिए। स्वयं भी योगा करें और बच्चों को भी करवायें। मौसमी फल खासकर खट्टे एवं साइटरस फल जैसे नारंगी, नींबू आदि का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेदिक पेय पदार्थ तुलसी, अजमाएं, दालचीनी, मरीच, बड़ी इलायची, गुरुच, नीम, अर्जुन एलोवेरा, आंवला, त्रिफला आदि का सेवन कर सकते है।

बाहर निकले तो मास्क अवश्य पहनें। संक्रमण घटने के बाद भी लापरवाही नहीं करें। अभी कोविड गाइडलाइन का पालन सभी को लंबे समय तक करना है। यह नहीं सोच गलत है अब संक्रमण घट गया है। बाहर से घर आयें सफाई का उसी तरह पालन करें जिस तरह करते आ रहे है। एक कमरे में अधिक लोग इकट्टा नहीं हो। बाहरी लोगों से खुले में ही मिले। बंद कमरे में वायरस के संक्रमित करने की आशंका अधिक होती है।

chat bot
आपका साथी