बिहार: 3 AK-47 बरामद, गाड़ी की छत-सायलेंसर में छिपाए गए हथियार देख पुलिस दंग

पूर्णिया पुलिस को हथियार बरामदगी मामले में बड़ी सफलता मिली है। तीन तस्कर भी गिरफ्तार किये गये हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 3 AK-47 के साथ लगभग 2200 गोलियों को बरामद किया है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 10:49 PM (IST)
बिहार: 3 AK-47 बरामद, गाड़ी की छत-सायलेंसर में छिपाए गए हथियार देख पुलिस दंग
बिहार: 3 AK-47 बरामद, गाड़ी की छत-सायलेंसर में छिपाए गए हथियार देख पुलिस दंग

पूर्णिया [जेएनएन]। पूर्णिया पुलिस को हथियार बरामदगी मामले में बड़ी सफलता मिली है। तीन तस्करों के साथ पुलिस ने 3 3 AK-47 के साथ लगभग 2200 गोलियों को बरामद किया है। इनमें से 600 गोली तो AK-47 के हैं, जबकि 1600 कारतूस अन्य हथियारों के हैं। 

हथियार व कारतूस गाड़ी की छत व सायलेंसर में छिपा कर रखे गये थे। पुलिस ने इतनी संख्या में कारतूस देख दंग रह गई। वहीं पुलिस गिरफ्तार किये गये तस्करों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तस्‍करों में एक नगालैंड व दो बिहार के आरा के रहनेवाले हैं। आरा के रहनेवालों में संतोष सिंह और मुकेश सिंह शामिल हैं। 

बताया जाता है कि पूर्णिया के बायसी में 7 फरवरी को कार में 600 गोलियों के साथ तीन तस्कर पकड़े गए थे। तीनों तस्करों को पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर लिया था। उसके बाद बरामद गाड़ी का पार्ट खोला गया तो पुलिस उसे देखकर दंग रह गई। गाड़ी में छत और सायलेंसर पर एके-47 तक छिपाकर रखे थे, वो भी तीन की संख्‍या में। गाड़ी में 600 के अलावा 1600 कारतूस और मिले। कई चीजें सीट के अंदर भी रखे गए थे।

chat bot
आपका साथी