हॉकी कोच रानू महिला हॉकी खिलाड़ियों की तैयार कर रही हैं फौज

पूर्णिया। रानू कुमारी जिले के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में संचालित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में बतौ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Oct 2018 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 11 Oct 2018 09:40 PM (IST)
हॉकी कोच रानू महिला हॉकी खिलाड़ियों की तैयार कर रही हैं फौज
हॉकी कोच रानू महिला हॉकी खिलाड़ियों की तैयार कर रही हैं फौज

पूर्णिया। रानू कुमारी जिले के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में संचालित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में बतौर कोच नियुक्त हैं। रानू के समर्पण और लगन के कारण वर्तमान में केंद्र से दस महिला खिलाड़ी बिहार महिला हॉकी टीम में शामिल हैं। इसमें छह खिलाड़ी जूनियर महिला हॉकी टीम में और चार खिलाड़ी सीनियर बिहार महिला हॉकी टीम में शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को रानू ने प्रशिक्षित किया है। उनके बेहतरीन कोचिंग का ही परिणाम है कि विगत पांच वर्षो से सीनियर और जूनियर दोनों ही ग्रुप में महिला हॉकी टीम स्टेट चैम्पियन बन रही हैं।

रानू ने एमए तक की पढ़ाई की है। पूर्णिया और पटना में उनकी शिक्षा हुई है। मुख्यमंत्री खेल योजना के तहत स्थापित राजकीय एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में बतौर कोच प्रशिक्षण दे रही हैं। रानू पूर्णिया की रहने वाली है उनकी माता का नाम मीरा देवी और पिता का नाम रामेश्वर है। रानू कुमारी कोच से पहले बेहतरीन राष्ट्रीय स्तर की जूनियर और सीनियर स्तर की खिलाड़ी रह चुकी है। बतौर महिला हॉकी प्रशिक्षक रानू पहले पूर्णिया हॉकी संघ से 2005 में जुड़ीं। इनके प्रशिक्षण का प्रतिफल है कि सुरुज किस्कू का गोलकीपर के तौर पर राष्ट्रीय कैम्प में तीन बार चयनित हो चुकी हैं। इतनी कम उम्र में बतौर कोच रानू कुमारी की उपलब्धि बेमिसाल है। लगातार पांच वषरें से जूनियर और सीनियर दोनों ही श्रेणी में पूर्णिया की महिला टीम स्टेट चैम्पियन बनती आ रही है। इसके अलावा महत्वपूर्ण टूर्नामेंट मेजर ध्यानचंद और अन्य स्टेट टूर्नामेंट भी यहा कि महिला टीम चैम्पियन बनी है। लड़कियों का शानदार प्रदर्शन इस बात को पुष्ट करता है कि उनको मिल रहा प्रशिक्षण काफी उच्च कोटि का है। मजबूत इच्छा शक्ति और हौसले के बल पर रानू लगातार साबित कर रही है कि किसी काम के लिए एक दिन की मेहनत से कुछ नहीं होता है। इसके लिए सतत प्रयासरत रहने की जरुरत है। अपने हुनर से जिस तरह से खिलाड़ियों को तराश रहीं है उसी कारण राज्य भर में पूर्णिया महिला हॉकी खिलाड़ियों की चर्चा होती है और अब तो राष्ट्रीय स्तर पर भी यहा की खिलाड़ियों ने दस्तक दे दी है।

chat bot
आपका साथी