खेल प्रतियोगिता दर्शाती है शिक्षक और छात्र में तालमेल

पूर्णिया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया में मंगलवार को वार्षिक खेल के दो दिवसीय उत्सव का भव्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 12:01 AM (IST)
खेल प्रतियोगिता दर्शाती है शिक्षक और छात्र में तालमेल
खेल प्रतियोगिता दर्शाती है शिक्षक और छात्र में तालमेल

पूर्णिया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया में मंगलवार को वार्षिक खेल के दो दिवसीय उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल वाइएस कटारिया ने शिरकत कर उत्सव के माहौल में समा बांध दिया। विद्यालय के खेल के मैदान में रंग बिरंगे परिधान में बच्चे अलग ही छटा बिखेर रहे थे। उत्सव को लेकर विद्यालय में बहुत चहल पहल दिखाई दे रहा था। विद्यालय में इतने बड़े खेल उत्सव का आयोजन उस विद्यालय के छात्र और शिक्षक के एक अच्छे तालमेल को दर्शाता है। साथ ही साथ यह एक बेहतर टीम वर्क की ओर भी इशारा करती है।

उत्सव में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था, जिसमे भाला फेंक, तीरंदाजी, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो दौड़, बोरा दौड़ और जलेबी दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस से पूर्व सोमवार को सभी खेलों के सेमी फाइनल तक का दौर पूरा कर लिया गया था। उत्सव का आरम्भ एथलीट मीट कार्यक्रम से हुआ। इसमें मुख्य अतिथि ने विद्यालय के सभी हाउस कैप्टन से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उसके पश्चात शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोजा सहदेवन के निर्देशानुसार शपथ लिया और ईमानदारी और निष्ठापूर्वक खेल खेलने का वचन दिया।

chat bot
आपका साथी