लाटरी से हुआ दो वार्ड सदस्य प्रत्याशियों का फैसला

पूर्णिया। पूर्णिया कालेज में जारी मतगणना में सोमवार को प्रखंड के खुट्टी धुनैली पंचायत से मुखिया

By Edited By: Publish:Tue, 31 May 2016 03:07 AM (IST) Updated:Tue, 31 May 2016 03:07 AM (IST)
लाटरी से हुआ दो वार्ड सदस्य प्रत्याशियों का फैसला

पूर्णिया। पूर्णिया कालेज में जारी मतगणना में सोमवार को प्रखंड के खुट्टी धुनैली पंचायत से मुखिया कल्पना देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नूतन देवी को 24 मतों से पराजित किया। पंचायत समिति सदस्य से प्रेमलता कुमारी ने निकटतम चांदनी देवी, सरपंच से उमा रानी ने निकटतम कंचन कुमारी को पराजित किया। खोखा उत्तर पंचायत से मुखिया गीता देवी ने 163 मतों से मो. इसराफिल, पंसस से असमीना खातुन 198 मतों से चकती महतो, सरपंच से अजीत पाठक ने 369 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी अशर्फी देवी को पराजित किया। चनका पंचायत से मुखिया नमिता देवी 594 मतों से आशा देवी को पराजित किया। समिति से चांदनी देवी ने 62 मतों से रंजू देवी व सरपंच से अनवरी खातून ने 53 मतों से आरती देवी को पराजित किया। ¨सघिया पंचायत से गंगाराम टुड्डु ने 160 मतों से प्रेमप्रकाश मंडल, सरपंच से बिपिन चौधरी ने 139 मतों से वर्तमान सरपंच संझा देवी, पंचायत समिति सदस्य से रामजी मरंडी ने 108 मतों से सोनेलाल मुर्मू को पराजित किया। खोखा दक्षिण पंचायत से क्षेत्र संख्या 5 से मंजर आलम, क्षेत्र संख्या 6 से मो. आफताब आलम जगैली से क्षेत्र संख्या 8 से पंसस मो. अख्तर हुसैन विजयी हुए है। ¨सघिया पंचायत से वार्ड 1 से पूरण शर्मा, 2 से प्रमिला देवी, 11 से फूलमनी सोरेन, 3 से बबीता देवी, 7 से प्रीति देवी चनका पंचायत से वार्ड 2 से जगदीश यादव, 6 से संगीता देवी, 4 से रेणु देवी, 3 से अमित कुमार, 13 से तिलिया देवी को विजयी घोषित किया गया। वहीं समाचार प्रेषण तक अन्य पदों की मतगणना चल रही थी।

मतगणना बाद प्रखंड के दो पंचायतों के दो वार्ड सदस्यों को बराबर मत मिलने के कारण लॉटरी के माध्यम से परिणाम की घोषणा की गई। चनका पंचायत के वार्ड संख्या 12 में एक उम्मीदवार गुंजन देवी को 137 व मीना देवी को 136 मत प्राप्त हुआ था। जिसका पुन: गणना करने के बाद एक मत अवैध निकला। और दोनों का मत बराबर हो गया। वहीं खुट्टी धुनैली पंचायत के वार्ड संख्या 8 में भी जुबैर आलम को 228 और मो. इलियास को भी 228 मत प्राप्त हुआ। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद ने वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर दोनो वार्डो का परिणाम लॉटरी के माध्यम से निकाला। जिसमें चनका पंचायत के वार्ड 12 के मीना देवी व खुट्टी धुानैली पंचायत के वार्ड 8 के मो. इलियास को लाटरी के माध्यम से विजयी घोषित किया गया।

chat bot
आपका साथी