प्रारंभिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन तीन अक्टूबर से

प्रारंभिक विद्यालयों में अ‌र्द्धवार्षिक मूल्यांकन तीन अक्टूबर से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य नौ अक्टूबर तक चलेगा। यह प्रत्येक दिन दो पाली में होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न एक से तीन बजे तक चलेगी। इसमें कक्षा एक से आठ तक के बच्चे शामिल होंगे। प्रथम दिन तीन अक्टूबर को प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच के लिए और दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के लिए भाषा (¨हदी/उर्दू) विषय का मूल्यांकन होगा। चार अक्टूबर को अंग्रेजी, पांच अक्टूबर को सह शैक्षणिक गतिविधि, छह अक्टूबर को गणित, सात अक्टूबर को सह शैक्षणिक गतिविधि, आठ अक्टूबर को प्रथम पाली में कक्षा तीन से आठ के लिए सामाजिक विज्ञान एवं दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के लिए विज्ञान और नौ अक्टूबर को प्रथम पाली में कक्षा तीन से आठ के लिए राष्ट्रभाषा ¨हदी और दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के लिए संस्कृत का मूल्यांकन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 10:05 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:05 PM (IST)
प्रारंभिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन तीन अक्टूबर से
प्रारंभिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन तीन अक्टूबर से

पूर्णिया। प्रारंभिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन तीन अक्टूबर से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य नौ अक्टूबर तक चलेगा। यह प्रत्येक दिन दो पाली में होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न एक से तीन बजे तक चलेगी। इसमें कक्षा एक से आठ तक के बच्चे शामिल होंगे। प्रथम दिन तीन अक्टूबर को प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच के लिए और दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के लिए भाषा (¨हदी/उर्दू) विषय का मूल्यांकन होगा। चार अक्टूबर को अंग्रेजी, पांच अक्टूबर को सह शैक्षणिक गतिविधि, छह अक्टूबर को गणित, सात अक्टूबर को सह शैक्षणिक गतिविधि, आठ अक्टूबर को प्रथम पाली में कक्षा तीन से आठ के लिए सामाजिक विज्ञान एवं दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के लिए विज्ञान और नौ अक्टूबर को प्रथम पाली में कक्षा तीन से आठ के लिए राष्ट्रभाषा ¨हदी और दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के लिए संस्कृत का मूल्यांकन होगा।

तैयारी को ले बैठक 22 सितंबर को

अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तैयारी को लेकर जिलास्तर पर सभी बीईओ की बैठक 22 सितंबर को होगी। वहीं जिलास्तर पर प्रखंड साधनसेवी और संकुल समन्वयक की बैठक 24-25 सितंबर को होगी। बैठक में इसके आयोजन के विभिन्न ¨बदुओं पर चर्चा होगी। इसमें प्रश्नपत्र के मुद्रण के बाद उसका भंडारण, जिला, प्रखंड मुख्यालय, बीआरसी, सीआरसी एवं विद्यालय तक प्रश्नपत्र का उठाव एवं वितरण समेत अन्य ¨बदुओं पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका का भंडारण स्थल जिलास्तर पर मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय, पूर्णिया पूर्व, प्रखंड स्तर पर सभी प्रखंड संसाधन केंद्र और संकुल स्तर पर सभी संकुल संसाधन केंद्र में होगा। जिला से प्रखंड मुख्यालय तक प्रश्नपत्र का उठाव एवं वितरण 24-25 सितंबर को, प्रखंड संसाधन केंद्र से संकुल संसाधन केंद्र तक वितरण 26-27 सितंबर, संकुल संसाधन केंद्र से विद्यालय तक प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका का वितरण 28-29 सितंबर तक और विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन कार्य तीन से नौ अक्टूबर तक चलेगा।

डीपीओ रतीश कुमार झा ने बताया कि अर्धवार्षिक मूल्यांकन को लेकर सभी बीईओ की बैठक 22 सितंबर को बुलाई गई है। इसमें प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका के भंडारण, वितरण से लेकर परीक्षा के आयोजन पर विस्तृत चर्चा होगी।

chat bot
आपका साथी