हड़ताल पर रहे आटो चालक, यात्री परेशान

पूर्णिया। नो इंट्री समाप्त करने, पार्किंग स्थल का निर्माण व प्रशासन की मनमानी पर रोक आदि म

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 09:12 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 09:12 PM (IST)
हड़ताल पर रहे आटो चालक, यात्री परेशान

पूर्णिया। नो इंट्री समाप्त करने, पार्किंग स्थल का निर्माण व प्रशासन की मनमानी पर रोक आदि मांगों को लेकर आटो रिक्शा चालक संघ के आह्वान पर सोमवार को जिले में आटो का परिचालन बंद रहा। सैकड़ों ऑटो सड़क किनारे खड़े रहे, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान संघ के सदस्यों ने टैक्सी स्टेंड के समीप बैठक कर प्रशासन से अपनी मांगें पूरा करने पर जोर दिया।

सुबह-सबेरे सड़कों पर आटो चालक अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे जरूर परंतु संघ के सदस्यों के सक्रिय हो जाने से सारे आटो जहां के तहां रूक गये। बस स्टेंड, गिरिजा चौक, खुश्कीबाग, गुलाबबाग आदि जगहों पर आटो चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर दिए जिस कारण परिचालन ठप हो गया। आटो के ठप हो जाने से शहर में करीब 10 किमी की परिधि में आवागमन करने वाले लोग परेशान हो गये। जिला मुख्यालय में दिन में लगभग 10 हजार से अधिक आटो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, खुश्कीबाग, गुलाबाग, हरदा, गेड़ाबाड़ी, केनगर, मीरगंज आदि रूट पर फेरा लगाते हैं जिससे हजारों यात्री रोजाना अपने कार्यों के लिए भ्रमण कते हैं। लेकिन हड़ताल पर चले जाने के कारण रोजाना यात्री परेशान हो गये। वहीं दूर दराज से बस व रेल से पूर्णिया आने वाले यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर आटो संघ के सदस्यों ने बताया कि अगर प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानता है तो फिर हड़ताल की जाएगी।

संस, गुलाबबाग के अनुसार : आटो चालकों के हड़ताल पर जाने के कारण आटो रिक्शा सड़क पर नहीं दिखे। आटो रिक्शा नहीं चलने के कारण दिनभर यात्री परेशान रहे। आटो के सहारे स्कूल जाने वाले बच्चे स्कूल जाने से भी वंचित रह गए। जबकि कई बच्चों को उनके परिजनों ने साइकिल, मोटर साइकिल आदि के सहारे विद्यालय पहुंचाया। सबसे अधिक परेशान लोगों को लाईन बाजार में देखा गया। लोग मरीजों का इलाज कराने समसय नहीं पहुंच पाए। सड़कों पर सन्नाटा फैला रहा। गुलाबबाग जीरो माईल से कई यात्रियों को पैदल ही पूर्णिया की ओर आते देखा गया। इधर रिक्शा, टमटम, ठेला एवं जुगाड़ गाड़ी वालों की चांदी रही। लोगों से मनमाफिक किराया लेकर गंतव्य तक पहुंचाते देखे गये। जुगाड़ गाड़ी वालों की कमाई आज कुछ ज्यादा हुई।

संस, डगरूआ के अनुसार : आटो हड़ताल रहने से दिनभर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रखंड अंतर्गत एनएच 31 पर एक भी आटो के नहीं चलने से यात्रियों ने पैदल, ठेला गाड़ी व जुगाड़ गांड़ी का सहारा लिया। वहीं हड़ताल के कारण बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। कई कर्मी विलंब से विद्यालय और कार्यालय पहुंचे। संस, मीरगंज के अनुसार : धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल ने कहा कि बिना किसी अनुमति के आटो चालकों को डरा-धमकाकर वसूली करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें चालकों से भी अपील किया है कि कोई भी चालक दबंगों से डरें नहीं वे तुरंत इसकी शिकायत प्रशासन से करें।

बताते चले कि धमदाहा में कहीं भी सरकारी स्टैंड की बंदोबस्ती नहीं हुई है। फिर भी अवैध तरीके से कुछ दबंगों के द्वारा प्रत्येक दिन हजारों की अवैध उगाही की जाती है। इधर संघ के आह्वान पर यहां भी हड़ताल का असर देखा गया।

chat bot
आपका साथी