पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

पूर्णिया। सावन की पहली सोमवारी को प्रखंड क्षेत्र स्थित शिव मंदिरों में हजारों भक्तों ने जलाभिषेक

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 03:05 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 03:05 AM (IST)
पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

पूर्णिया। सावन की पहली सोमवारी को प्रखंड क्षेत्र स्थित शिव मंदिरों में हजारों भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चन किया। ज्ञात हो कि प्रखंड के महथौर, बरसौनी, लालबालू, डगरूआ, बुआरी, महलबाड़ी, कन्हरिया, कैटारे, बसदाहा, चंपाबरैली, सौरा, कौचेली सहित कई मंदिरों से सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। जिसमें महिला, किशोरी और युवतियां की अधिक भीड़ देखी गई। पूजा का लेकर व्रती उपवास रह नजदीक क शिव मंदिरों में जाकर बेलपत्र, भांगपत्र, फल, फूल चढ़ाकर दूध और गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया। वहीं पर्व को लेकर मंदिरों को सजाया गया। वहीं मंदिरों में बज रहे भक्ति गाने से वातावरण भक्तिमय सा लग रहा था।

इधर हरदा में पवित्र श्रावणी मेले के पहली सोमवारी को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर मिल्की, मरंगा, हरदा बाजार, शिव मंदिर, गोआसी शिव मंदिर, मजरा, गंगेली, ठाढ़ा, भवानीपुर शिवमंदिरों में जलाभिषेक हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इधर कहीं शिवालयों में शिवधुन तो कहीं शिव परिचर्चा का आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

chat bot
आपका साथी