बढ़ते अपराध कानून व्यवस्था पर लगा रहे प्रश्नचिह्न

फोटो1 ेकिेंकिें ेकंिकिहेिकिेकहिि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 10:22 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:22 PM (IST)
बढ़ते अपराध कानून व्यवस्था पर लगा रहे प्रश्नचिह्न
बढ़ते अपराध कानून व्यवस्था पर लगा रहे प्रश्नचिह्न

पूर्णिया। राजद के राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में राजद के प्रखंड अध्यक्ष चमकलाल यादव के नेतृत्व में पंचायत के ज्वलंत मुद्दों को लेकर धरना दिया गया। जिसमें युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव नवीन यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह सीमांचल के प्रभारी अभय कुमार सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी शंकर ब्रह्मचारी एवं सुशीला भारती के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक व दवा उपलब्ध नहीं रहने से आम जनता को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू नहीं हो पायी है। किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। वृद्धा पेंशन की राशि समय पर खाते में नहीं जा रही है। बलात्कार की घटना में बेतहाशा वृद्धि गिरती कानून व्यवस्था का परिचायक है। युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह सीमांचल प्रभारी ने कहा कि कसबा प्रखंड में चल रहे फर्जी पैथोलॉजी की जांच हो और उनके संचालकों पर सख्ती से कार्रवाई हो। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। धरना प्रदर्शन में दिनेश यादव, राजेंद्र पासवान गणेश राम, ममता देवी, ननकी ऋषिदेव, प्रकाश ऋषि, सतीश मंडल, फूल कुमार, किसान रूबी देवी, सपना गुप्ता, राधा रानी, सीता देवी, तारा देवी, सुशीला कुमारी, सहित सैकड़ों की तादाद में राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। धरना बाद प्रखंड राज्यपाल के नाम ज्ञापन पांच सदस्य टीम ने बीडीओ को सौंपा।

chat bot
आपका साथी