जदयू के नवमनोनीत पदाधिकारियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित

पूर्णिया। जद यू के नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के बीच बैठक में प्रम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 01:01 AM (IST)
जदयू के नवमनोनीत पदाधिकारियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित
जदयू के नवमनोनीत पदाधिकारियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित

पूर्णिया। जद यू के नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के बीच बैठक में प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। शुक्रवार को कोसी परिसदन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार ¨सह ने की। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल ने कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया तथा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को धारदार बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ने की बात कही। उन्होंने विकसित बिहार के सात निश्चय को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाने तथा इन कार्यक्रमों के संदर्भ में लोगों को जागरूक करने का आह्वान भी उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से किया।

बैठक के दौरान जिला महासचिव गिरेंद्र कुमार मंडल, सचिव कंचन देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौफीक आलम, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय पासवान, धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष शंभू जायसवाल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रसाद ¨सह, नवरतन चौधरी, सोनी देवी, जिला पार्षद विनोद चन्द्र झा, प्रखंड उपाध्यक्ष सुमन चौधरी, ज्वाला ¨सह, विकास कुमार ¨सह, उमेश यादव, महासचिव सह पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह, अशोक भगत, आमोद ¨सह, शिवाजी मंडल सहित सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी