पुल की मांग अब लगी जोर पकड़ने

पूर्णिया। प्रखंड की सबसे अतिपिछड़ा पंचायत कोयली सिमड़ा पूरब को मुख्यालय से जोड़ने के प्रयास के तहत कोयल

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 09:12 PM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 09:12 PM (IST)
पुल की मांग अब लगी जोर पकड़ने
पुल की मांग अब लगी जोर पकड़ने

पूर्णिया। प्रखंड की सबसे अतिपिछड़ा पंचायत कोयली सिमड़ा पूरब को मुख्यालय से जोड़ने के प्रयास के तहत कोयली सिमड़ा पश्चिम पंचायत के सपाहा गांव से सिमड़ा होते हुए कोशकीपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण शुरू होने से यहां के लोग काफी उत्साहित हैं तथा अब उनके बीच सबसे बड़ा बाधक बना सिमड़ा घाट पर पुल को बनाने की दिशा में अब वे आंदोलन के मूड में हैं। यही नदी इनके विकास में बाधक बनी हुई है। इस नदी पर पुल नहीं रहने से ही इस पंचायत के लोगों को कटिहार जिला होकर रूपौली जाना पड़ता है, जिसमें समय, दूरी एवं आर्थिक बोझ भी लोगों का बढ़ता है। अब नदी के दोनों ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बनना शुरू होने से इसमें सबसे बड़ा बाधक पुल बना हुआ है।

नदियों के प्रखंड रूपौली में नदियां ही आवागमन में भारी बाधक है तथा यह प्रतिवर्ष काफी तबाही लाती है। इस संबंध में यहां की मुखिया सरिता देवी, सरपंच उषा देवी, समिति सदस्य प्रियंका देवी, उप मुखिया संतोष जायसवाल, रामचंद्र मंडल, कुंदन बिहारी, गौतम मंडल, पूर्व मुखिया विवेकानंद ¨सह, जनार्दन मंडल, प्रताप मंडल, निर्भय जायसवाल, सुनील मंडल आदि ने बताया कि एक पुल के कारण यह पंचायत आज तक मुख्यालय से कटा रहा है। इसके कारण समय, दूरी एवं आर्थिक क्षति का सामना ग्रामीणों को रूपौली पहुंचने को लेकर करना पड़ता है। अगर सरकार सिमड़ा घाट पर पुल बना देती है तो ना सिर्फ दूरी कम हो जाएगी बल्कि लोगों के विकास के भी द्वार खुल जाएंगे। इतना ही नहीं यहां के लोगों का एक मात्र रेल सुविधा जो कुरसेला में है, वहां भी जाने में लोगों को आसान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी