ज्ञान यज्ञ -पुस्तक मेला, संस्कार महोत्सव सह गायत्री महायज्ञ आज

पूर्णिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा पूर्णिया गायत्री शक्ति पीठ के तत्वावधान में 14 से 22 फरवरी

By Edited By: Publish:Sat, 13 Feb 2016 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2016 10:37 PM (IST)
ज्ञान यज्ञ -पुस्तक मेला, संस्कार महोत्सव सह गायत्री महायज्ञ आज

पूर्णिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा पूर्णिया गायत्री शक्ति पीठ के तत्वावधान में 14 से 22 फरवरी तक ज्ञान यज्ञ-पुस्तक मेला, संस्कार महोत्सव सह गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन 14 फरवरी को प्रभात फेरी, नगर परिक्रमा एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दिन 1 बजे दीप प्रज्जवलित कर विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुस्तक मेला का उद्घाटन किया जाएगा। 15 से 23 फरवरी तक प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से संध्या 7 बजे तक पुस्तक मेला खुला रहेगा। 18 से 23 फरवरी तक गायत्री ज्ञान महा यज्ञ का आयोजन होगा। इसकी तैयारी गायत्री शक्ति पीठ के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी