पोषण: विकास की कुंजी पर संगोष्ठी आयोजित

पूर्णिया। महिला कॉलेज पूर्णिया में सीएनडी विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया

By Edited By: Publish:Fri, 04 Sep 2015 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2015 09:36 PM (IST)
पोषण: विकास की कुंजी पर संगोष्ठी आयोजित

पूर्णिया। महिला कॉलेज पूर्णिया में सीएनडी विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया है। 1 से 7 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को कॉलेज के शारदा विज्ञान भवन गैलरी में इस वर्ष की थीम पोषण: विकास की कुंजी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को कॉलेज की प्राचार्य डा. रीता सिन्हा एवं सीएनडी के संयोजक डा. तुहिना विजय ने संबोधित किया। छात्राओं में पोषण संबंधी आवश्यकताओं के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में कई जानकारियां दी गई। पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों के संबंध में भी छात्राओं को जानाकारी दी गई। गोष्ठी में स्वच्छता और स्वास्थ्य से संबंधी कई जानकारियां दी गई। प्राचार्य डा. रीता सिन्हा ने कहा कि आज कल लोग पोषक तत्वों को नजरअंदाज कर केवल स्वाद के लिए चटकारा भोजन को महत्व देते हैं। इस चक्कर में जाने अनजाने कई हानिकारक तत्वों का सेवन लोग करते हैं जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

वहीं सीएनडी संयोजक डा. तुहीना विजय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पोषण के प्रति जागरूकता लाना है। डा. विजय ने कार्यक्रम के लिए छात्राओं की सराहना करते हुए कि स्वस्थ समाज के निर्माण में यह कार्यक्रम एक सार्थक पहल है। संगोष्ठी को संबोधित करने वाली छात्राओं में नीकिता, चमन, नम्रता, सुमाइला, दीक्षा, अंकिता, रूही, प्रज्ञा, स्मृति एवं रानी आदि शामिल थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मल कुमार, शंभू पंडित, उत्तम मिश्रा, नरगिस आरा आदि का काफी योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी