पुण्य तिथि पर याद की गई इंदिरा गांधी

पूर्णिया जागरण संवाददाता : स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में भारत की पूर्व प्रधानमंत्र

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 08:39 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 08:39 PM (IST)
पुण्य तिथि पर याद की गई इंदिरा गांधी

पूर्णिया जागरण संवाददाता : स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 वीं पुण्य तिथि मनायी गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष इन्दु सिन्हा ने की।

बैठक में सर्वप्रथम स्व. गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। पार्टी की जिलाध्यक्ष ने स्व. गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। अन्य वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि स्व. गांधी ने भारत की मजबूती का बढ़ाया। दुनिया में एक सशक्त महिला के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जायेगा। इस अवसर पर गौरी शंकर सिंह, अफरोज खान, गौतम वर्मा, बिन्दु प्रकाश झा, मो. अलीमउद्दीन, मो. राजेन्द्र प्र.यादव, आशनारायण चौधरी, प्रो. विनोद कुमार यादव, सुनिता देवी, मो. शहावुज्जमा, मो. शमीम अख्तर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी