सद्भावना दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

By Edited By: Publish:Wed, 20 Aug 2014 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Aug 2014 08:57 PM (IST)
सद्भावना दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

पूर्णिया, जागरण संवाददाता : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में बुधवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थान द्वारा सद्भावना दिवस के अवसर स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। यूथ होस्टल ऑफ इंडिया पूर्णिया जिला इकाई के तत्वावधान में सदभावना रैली को जिला स्कूल के क्रीड़ा मैदान से कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा मो.नजीबुल्लाह एवं यूथ होस्टल के राज्य अध्यक्ष केएन ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला स्कूल से प्रारंभ होकर भट्ठा बाजार होते हुए समाहरणालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में स्कूली बच्चों द्वारा अनेक झांकियां प्रदर्शित की गई। लोगों ने झांकी को काफी सराहा। स्काउट एंड गाईड के बच्चों ने अपने प्रदर्शन से आकर्षण के केन्द्र बने रहे। रैली की अगुवाई यूथ होस्टल के स्टेट चेयर मैन केएन भगत, स्टेट सचिव एके बोस, कोषाध्यक्ष युगल किशोर साह जिला चेयरमैन अजय कुमार सिंह जिला सचिव शिवशंकर मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर स्नेही, अनंत भारती, मनोज सिंह, जिला स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्रनाथ साह, बीबीएम स्कूल के प्राचार्य योगानंद मेहता, पूर्णिया उच्च विद्यालय रामबाग के प्रधानाध्यापक विनय कुमार सिन्हा, विमल आवासीय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोरंजन कुमार सिंह के अलावा अन्य पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका कर रहे थे। इधर आरकेके कॉलेज पूर्णिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में सदभावना रैली निकाली गई। सदभावना दिवस पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.इन्द्रानंद यादव ने की। एसएनएसवाई डिग्री कॉलेज रामबाग में एनएसएस द्वारा सदभावना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन कुमार कर रहे थे। पूर्णिया महिला कॉलेज में सद्भावना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 के तत्वावधान में एक सेमिनार आयोजित की गई। सेमिनार की अध्यक्षता करते प्रधानाचार्या डॉ. रीता सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर डॉ. सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे। उनका व्यक्तित्व सज्जनता, मित्रता एवं प्रगतिशील विचारों के थे। उन्होंने कहा कि भारत में सर्व प्रथम विज्ञान व कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी के विकास को एक नई दिशा दिया था। कार्यक्रम का संचालन प्रो.डा.गजाधर यादव कर रहे थे। कार्यक्रम को डा.एसएस हैदर, प्रो.अनुरंजन कुमार सिंह, प्रो.इन्द्रकांत झा, प्रो.रंजन कुमार सिंह, उत्तम मिश्रा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर एनएसएस की स्वयं सेवक छात्राओं में लूसी कुमारी, स्वींकल कुमारी, गणिता कुमारी, निधि कुमारी ,आकृति, नीशु, स्मिता, नेहा, पूजा, किम्मी, कोमल कुंज आदि उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी