हमारी सरकार का कार्य चार साल में ही दिख रहा : चौबे

पटना (बिहटा) : बिहटा सिकरिया चौक पर भाजपा नेता बिपिन बिहारी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने मंगल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 09:11 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 09:11 PM (IST)
हमारी सरकार का कार्य चार साल में ही दिख रहा : चौबे
हमारी सरकार का कार्य चार साल में ही दिख रहा : चौबे

पटना (बिहटा) : बिहटा सिकरिया चौक पर भाजपा नेता बिपिन बिहारी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे का भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी देश में अनुसूचित जाति व गरीब लोगों की हालत बदतर बनी हुई है। 50 वर्ष से अधिक समय तक काग्रेस के हाथों में सत्ता रही है। काग्रेस शासन काल में भ्रष्टाचार व लूट खसोट मची रही। काग्रेस की सरकार ने गरीबों के लिए योजनाएं तो बनाई लेकिन उनकी योजनाएं खटाई में चली गई। उन्होंने कहा कि इससे देश का विकास नहीं हो सका। गरीब जनता कराह रही है। 55 साल तक या तो काग्रेस की सरकार रही है या उसके समर्थन की सरकार रही। आबेडकर साहब ने संविधान बना कर गरीबों और महिलाओं को हक व अधिकार देने का काम किया, लेकिन काग्रेस ने गरीब को हटाने का काम किया

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में 'सबका साथ सबका विकास' जब हो रहा है तो यह विपक्षी लोगों को चिढ़ हो रही है। देश में लगभग 50 से भी ज्यादा योजनाएं गरीबों के लिए बनी हुई हैं। 125 करोड़ जनता का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी के साथ है। पिछली सरकार जो काम 70 साल में नही की वह काम हमारी सरकार में चार साल में ही धरातल पर दिख रहा है। आठ करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें चार करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र व बिहार सरकार सैकड़ों योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी, बिपिन बिहारी, धर्मेद्र कुमार निप्पू कुमार, सुशील पाडे, धीरज तिवारी, रामजीत शर्मा, वीर मणि पाठक, उत्तम कुमार सहित दर्जनो लोग शामिल थे ।

chat bot
आपका साथी