संकल्प रैली में 33 प्रतिशत से ज्यादा होगी आधी आबादी की भागीदारी

पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी सीएम नीतीश कुमार के साथ मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में महिलाओं के खाने और ठहरने की खास व्यवस्था रहेगी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 28 Feb 2019 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 05:50 PM (IST)
संकल्प रैली में 33 प्रतिशत से ज्यादा होगी आधी आबादी की भागीदारी
संकल्प रैली में 33 प्रतिशत से ज्यादा होगी आधी आबादी की भागीदारी

पटना, जेएनएन। एनडीए की संकल्प रैली में आधी आबादी की भागीदारी 33 प्रतिशत से ज्यादा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानीय निकायों के चुनाव में पचास और सरकारी नौकरियों में पैंतीस प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया है। इससे सशक्तीकरण का जो संकेत महिलाओं में गया है, उसका रिफ्लेक्शन रैली में दिखेगा। महिलाएं पुरुषों के लगभग बराबरी की संख्या में रैली में उपस्थित होंगी। एेसा दावा जदयू की महिला प्रवक्ता सुहेली मेहता, अंजुम आरा एवं श्वेता विश्वास का है।

छात्राएं भी लेंगी भाग

गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि रैली में आने वाली महिलाओं के ठहरने-खाने एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था अलग से की जा रही है। जहां महिला कार्यकर्ताओं को ठहरने की व्यवस्था होगी वहां सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम भी होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में छात्राएं भी रैली में शामिल होने के लिए आएंगी।

कहा गया कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं के साथ ही गरीबों, किसानों, मजदूरों, वंचितों, शोषितों और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए हैं। रैली में बिहार की जनता से आमने-सामने होकर पीएम और सीएम कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में अपनी बातें रखेंगे। नीतीश कुमार तो अक्सर सभाओं और बैठकों में ही महिलाओं से फीडबैक लेकर योजनाएं बनाते और चलाते रहे हैं। शराबबंदी एवं दहेजबंदी करने सहित कई कुरीतियों के खिलाफ अभियान महिलाओं की भावना का ही सम्मान है।

chat bot
आपका साथी