आठ अक्टूबर तक पटना जू के 3D थियेटर में देखें मुफ्त में फिल्में, इस लिए मिल रही सुविधा Patna News

पटना जू के थ्री डी थियेटर में आठ अक्टूबर तक मुफ्त में फिल्में देखीं जा सकती हैं। वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान सिर्फ निशुल्क फिल्म दिखाई जा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 12:32 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 12:32 PM (IST)
आठ अक्टूबर तक पटना जू के 3D थियेटर में देखें मुफ्त में फिल्में, इस लिए मिल रही सुविधा Patna News
आठ अक्टूबर तक पटना जू के 3D थियेटर में देखें मुफ्त में फिल्में, इस लिए मिल रही सुविधा Patna News

पटना, जेएनएन। संजय गांधी जैविक उद्यान के थ्री-डी थियेटर में दो अक्टूबर से निशुल्क फिल्में दिखाईं जा रही हैं। ये सुविधा आठ अक्टूबर तक जारी रहेगी। जबकि शहर में जलजमाव के कारण दो अक्टूबर से शुरू होने वाले वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। संजय गांधी जैविक उद्यान के थ्री-डी थियेटर में प्रतिदिन चल रहा है। छह शो, पांच शो थ्री-डी के और एक टू-डी फिल्म के संचालित हो रहे हैं।

पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर काम

अब वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान सिर्फ निशुल्क फिल्म दिखाई जा रही है। उद्यान निदेशक अमित कुमार ने बताया कि 'पहले आओ, पहले पाओ' की तर्ज पर थ्री-डी थियेटर में प्रवेश दिया जाएगा।

दो शो में देखें 'द् लास्ट रीफ'

उद्यान निदेशक ने बताया कि समुद्री जीवों पर आधारित थ्री-डी फिल्म 'द् लास्ट रीफ' का प्रदर्शन प्रतिदिन दो शो प्रदर्शित किया जा रहा है। पहला शो दोपहर 12.00 बजे और दूसरा दोपहर 3.00 बजे शुरू किया जा रहा है। इस फिल्म में धरती पर बसे शहरों की तरह समुद्र के नीचे की दुनिया को दिखाया गया है।

'आसमान पर विजय' के होंगे तीन शो

कीड़े-मकोड़ों से लेकर जीवों की उत्पत्ति पर आधारित थ्री-डी फिल्म 'आसमान पर विजय' का प्रतिदिन तीन शो रहा है। पहला शो 11.00 बजे, दूसरा एक बजे और तीसरा शो शाम 4.00 बजे प्रदर्शित हो रहा है। थ्री-डी थियेटर में टू-डी फिल्म 'लेविटेटिंग लिजार्ड एंड इम्मोर्टल' का भी एक शो प्रतिदिन प्रदर्शन हो रहा है। यह शो प्रतिदिन सुबह 10.00 बजे से चल रहा है।

chat bot
आपका साथी