बिहार में निवेश करेगा वियतनाम

बिहार के पर्यटन और मछली उत्पादन क्षेत्र में वियतनाम ने निवेश करने की इच्छा प्रकट की है।

By Mrityunjay Kumar Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 09:24 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 09:26 AM (IST)
बिहार में निवेश करेगा वियतनाम

पटना। बिहार के पर्यटन और मछली उत्पादन क्षेत्र में वियतनाम ने निवेश करने की इच्छा प्रकट की है। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से उनके आवास पर वियतनाम के राजदूत तान सीन थान ने मुलाकात के दौरान कहा कि राज्य के कृषि क्षेत्र में भी संभावनाओं की तलाश में वियतनाम मदद करना चाहता है। राजदूत तान सीन थान ने वियतनाम के प्रधान मंत्री न्गुयेन तान डुंग की प्रस्तावित बिहार यात्र की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि प्रधानमंत्री जी भी आपसे मुलाकात करेंगे।

राजदूत ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।1 मुख्यमंत्री ने भी राजदूत को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री का कहना था कि वियतनाम से बड़ी संख्या में पर्यटक बिहार आते हैं। उनकी रुचि बोधगया और अन्य बुद्धिस्ट सर्किट के महत्वपूर्ण स्थानों का परिभ्रमण करने में रहती है। राज्य के पर्यटन स्थलों को विकसित किया गया है। इसके लिए बुद्धिस्ट सर्किट, सूफी सर्किट, रामायण सर्किट समेत अन्य सर्किट बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी