अनोखी प्रदर्शनीः यहां है छह फीट की लौकी तो 40 किलो का सतावर-देखें तस्वीरें

पटना में लगी फूलों एवं सब्जियों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां राज्यभर से आए किसानों ने एक से बढ़कर एक उत्पाद उतारे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 08:34 AM (IST) Updated:Fri, 14 Feb 2020 08:34 AM (IST)
अनोखी प्रदर्शनीः यहां है छह फीट की लौकी तो 40 किलो का सतावर-देखें तस्वीरें
अनोखी प्रदर्शनीः यहां है छह फीट की लौकी तो 40 किलो का सतावर-देखें तस्वीरें

पटना, जेएनएन। राजधानी के राजभवन परिसर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित फूलों एवं सब्जियों की प्रदर्शनी में राज्यभर से आए किसानों ने एक से बढ़कर एक उत्पाद उतारा है। प्रदर्शनी में छह फीट की लौकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं मधेपुरा के किसान ने लगभग 40 किलो का सतावर उतारा है। इसके अलावा प्रदर्शनी में आलू, टमाटर, बैगन सहित कई तरह की सब्जियां प्रस्तुत की गई हैं।

प्रदर्शनी के संयोजक एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के उप अनुसंधान निदेशक डॉ.फिजा अहमद ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच बेहतर खेती के लिए प्रतिस्पर्धा का भाव पैदा करना। साथ ही राज्य के किसानों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। मौके पर राजभवन के उद्यान वैज्ञानिक डॉ.दिवाकर चटर्जी ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान करेंगे। इसमें राज्यभर से किसानों द्वारा लाए गए सभी उत्पाद प्रदर्शनी में प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। इस तरह की प्रदर्शनी पिछले वर्ष भी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में राज्य के अधिसंख्य जिलों से किसानों ने भागीदारी की है। प्रदर्शनी के लिए कुल सात श्रेणी बनाया गया है। जिसमें 80 से अधिक तरह की सब्जी, फल, फूल, शो प्लांट, एवं औषधीय पौधे लगाए गए हैं।

आधार एवं वोटर कार्ड से मिलेगा प्रवेश

प्रदर्शनी के संयोजक डॉ.अहमद का कहना है कि राजभवन में प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों को आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड साथ लाना होगा। उसी के आधार पर प्रवेश पत्र मिलेगा।  उसके बाद ही प्रदर्शनी देखने के लिए प्रवेश मिल पाएगा। लोग शुक्रवार को 11 बजे सुबह से शाम छह बजे तक प्रदर्शनी देख सकते हैं।

बेहतर उत्पाद वाले किसान होंगे सम्मानित

प्रदर्शनी में बेहतर उत्पाद प्रस्तुत करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। यहां पर हर कटेगरी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी