पटना के महेश नगर में रेस्टोरेंट के अंदर जा घुसी अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, दो गंभीर Patna News

राजधानी में शुक्रवार की दोपहर एक अनियंत्रित बलेनो कार महेश नगर सिक्स लेन के किनारे स्थित मगधी रेस्टोरेंट के अंदर जा घुसी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 02:24 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 02:24 PM (IST)
पटना के महेश नगर में रेस्टोरेंट के अंदर जा घुसी अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, दो गंभीर Patna News
पटना के महेश नगर में रेस्टोरेंट के अंदर जा घुसी अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, दो गंभीर Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक अनियंत्रित बलेनो कार महेश नगर सिक्स लेन के किनारे स्थित मगधी रेस्टोरेंट के अंदर जा घुसी। जिस वक्त हादसा हुआ रेस्टोरेंट के अंदर काफी लोग मौजूद थे। कार के पहियों के नीचे आने की वजह से पांच लोगों को काफी चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद स्टोरेंट के बाहर काफी देर तक लोगों की भीड़ जाम रही।

हादसे के बाद मची अफरातफरी

हादसे के दुकान के अंदर और आसपास अफरातफरी मच गई। गाड़ी लड़ने की जोरदार आवाज आते ही लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। बताया जाता है कि दोपहर स्टोरेंट के अंदर काफी लोग मौजूद थे। तभी अचानक ब्लू रंग की बलेनो कार अनियंत्रित होकर रेस्टोरेंट के दरवाजे का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। तेज आवाज सुनकर काफी देरतक लोग समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है। घायलों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े।

हाथ-पैर और कमर की टूटी हड्डी

घटना के बाद तुरंत घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि पांच घायलों में दो को ज्यादा चोटें आई हैं। इनका हाथ-पैर और कमर की हड्डी टूट गई है। सूचना पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। कार चालक से पूछताछ की जा रही है। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

गाड़ी मोड़ते समय चालक ने खोया नियंत्रण

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार को मोड़ने के दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद गाड़ी सीधे रेस्टोरेंट के अंदर जा घुसी। हादसे के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी