पटना में बेखौफ अपराधीः लूटपाट में एयरफोर्स जवान और एफसीआइ कर्मी को मारी गोली
बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। रविवार की शाम को दो युवकों को गोली मारकर फरार होने में कामयाब हुए हैं। घटना पाटलिपुत्रा के चश्मा गली में घटी।
पटना, जेएनएन। न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी में पॉलीटेक्निक मोड़ से सटी गली में चांद मेमोरियल अस्पताल के पास रविवार को सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने एयरफोर्स जवान अमित कुमार सिन्हा उर्फ छोटू (26) को दो गोलियां मार दीं। जवान के साथ रहे एफसीआइ कर्मी अजय कुमार मिश्रा (35) पर भी बदमाशों ने गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जवान का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घायल अवस्था में जवान को पाटलिपुत्र गोलंबर के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज में देरी होने पर परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर तोडफ़ोड़ की। अमित गुजरात में तैनात हैं। वह दीपावली और छठ महापर्व की छुट्टियों में घर आए थे। वहीं, अजय दीघा स्थित एफसीआइ का कर्मी है।
बवाल के बाद डीएसपी विधि-व्यवस्था डॉ. राकेश कुमार और थानाध्यक्ष टीएन तिवारी ने हंगामा शांत कराया और जवान को पुलिस की जीप से ही इलाज के लिए दानापुर के मिलिट्री अस्पताल में भेजा गया।
मोबाइल छीनने के दौरान हुई घटना
अमित और अजय नासरीगंज के मिथिला कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्थित रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में खरीदारी करने आए थे और अपनी स्कूटी मॉल से सटी गली में पार्क की थी। मॉल से निकलने के बाद वे गली की मोड़ की ओर बढ़े तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। एक बदमाश बाइक से उतरा और अमित का मोबाइल छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने नजदीक से गोली चला दी। एक गोली उसके कंधे और दूसरी पेट में लगी। लगातार गोलियां बरसाते हुए बदमाश भागने लगा। पीछा करने पर उसने अजय पर भी गोली चलाई, जो उसके कुर्ते को छेदते हुए आर-पार हो गई।
सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस
बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब पांच मिनट तक बदमाश के साथ अमित सड़क पर गुत्थम-गुत्थी कर रहा था। उन्होंने आपसी विवाद समझकर हस्तक्षेप नहीं किया। जब फायङ्क्षरग की आवाज आई तो कुछ लोग दौड़े, लेकिन बदमाश लगातार गोलियां बरसा रहे थे, इसलिए किसी ने आगे बढ़कर उन्हें दबोचने की हिम्मत नहीं जुटाई।
भूमि विवाद और प्रेम संबंध पर भी छानबीन
सरेशाम 6:50 बजे भीड़ वाले इलाके में बदमाश का बाइक से उतरकर किसी की जेब से मोबाइल छीनने के लिए गोली चलाने की बात पुलिस के गले से नहीं उतर रही है। आमतौर पर स्नैचर चलती बाइक से लोगों के हाथ से मोबाइल झपटकर भाग जाते हैं। कुछ स्नैचर अपनी सुरक्षा के लिए कट्टा भी रखते हैं, जिससे एक बार में एक ही गोली चलाई जा सकती है। वे हवाई फायङ्क्षरग करते हुए फरार हो जाते हैं। लेकिन, अमित पर रिवाल्वर से छह राउंड फायङ्क्षरग की गई। ऐसा प्रतीत होता है कि गोली मारने वाला उसकी हत्या करने के इरादे से आया होगा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश रही होगी। पुलिस भूमि विवाद और प्रेम संबंध के बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है।