एक और पांच नवंबर को पटना से सिकंदराबाद के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन

छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पटना से सिकंदराबाद के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 08:49 PM (IST)
एक और पांच नवंबर को पटना से सिकंदराबाद के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन
एक और पांच नवंबर को पटना से सिकंदराबाद के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन

पटना । छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पटना से सिकंदराबाद के लिए दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन नागपुर-इटारसी-जबलपुर- इलाहाबाद छेवकी- पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते सिकंदराबाद और पटना के बीच चलेगी।

02791/82792 सिकंदराबाद- पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर को सिकंदराबाद से 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 22.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 00.28 बजे बक्सर, 01.30 बजे आरा एवं 02.00 बजे दानापुर स्टेशनों पर रुकते हुए 1 नवंबर को 3.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 82792 पटना-सिकंदराबाद सुविधा स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर को पटना जं. से 13.00 बजे खुलकर 13.15 बजे दानापुर, 14.00 बजे आरा, 15.15 बजे बक्सर एवं 18.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर रुकते हुए 7 नवंबर को 3.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी सं. 07639/ 07640 सिकंदराबाद-पटना- सिकंदराबाद जनसाधारण स्पेशल (पूर्णत: अनारक्षित) 29 अक्टूबर को सिकंदराबाद से 18.20 बजे खुलकर 31 अक्टूबर को 3.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 07640 पटना-सिकंदराबाद जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर को पटना जं. से 13.00 बजे खुलकर 13.15 बजे दानापुर, 14.00 बजे आरा, 15.15 बजे बक्सर एवं 18.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर रूकते हुए 3 नवंबर को 03.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

- - - - - -

- 82416/04093 आनंदविहार- जोगबनी एक्स. आनंद विहार से 31 अक्टूबर को 23.45 बजे रवाना होगी। जोगबनी से यह 2 नवंबर को चलेगी। - 04048/04047 आनंदविहार-गया- आनंदविहार (वाया लखनऊ) 22 अक्टूबर को गया से रवाना होगी। गया से यह ट्रेन 23 अक्टूबर को आनंदविहार के लिए रवाना होगी। - 04042/04041 आनंदविहार-जयनगर-आनंदविहार (वाया पाटलिपुत्र) आनन्दविहार टर्मिनल से 22 व 29 अक्टूबर को तथा जयनगर से 23 व 30 अक्टूबर को रवाना होगी। - 04920/04919 फिरोजपुर-दरभंगा-फिरोजपुर (वाया पाटलिपुत्र) फिरोजपुर से 18, 25 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को तथा दरभंगा से 20,27 अक्टूबर एवं 3 नवंबर को खुलेगी। - 04034/04033 आनंदविहार- जयनगर-आनंदविहार (वाया पाटलिपुत्र) आनंदविहार टर्मिनल से 30 अक्टूबर को एवं जयनगर से 31 अक्टूबर को चलेगी। - 04050/04049 आनंदविहार-भागलपुर-आनंदविहार (वाया पटना) आनंदविहार टर्मिनल से 22 अक्टूबर को एवं भागलपुर से 23 अक्टूबर को रवाना होगी।

- - - - - - - - -

: गया से तिनसुकिया के बीच स्पेशल ट्रेन :

रेल प्रबंधन नवादा- किउल- भागलपुर-मालदा टाउन- न्यू जलपाईगुड़ी-रंगिया-डिब्रूगढ़ के रास्ते गया और तिनसुकिया के बीच 05920/ 05919 /82519 तिनसुकिया-गया-तिनसुकिया स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा। तिनसुकिया से यह 25 अक्टूबर एवं 8 नवंबर को रवाना होकर 27 अक्टूबर व 10 नवंबर को गया पहुंचेगी। वापसी में यह उसी दिन गया से 12.55 बजे खुलकर दूसरे दिन 23.55 बजे तिनसुकिया पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी