बिहार के आरा में बिजली के तार को छेड़ने के विवाद में बुजुर्ग समेत दो की हत्या

भोजपुर में अलग-अलग जगहों पर एक बुजुर्ग समेत दो की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 09:50 PM (IST)
बिहार के आरा में बिजली के तार को छेड़ने के विवाद में बुजुर्ग समेत दो की हत्या
बिहार के आरा में बिजली के तार को छेड़ने के विवाद में बुजुर्ग समेत दो की हत्या

आरा/बिहिया, जेएनएन। भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल में अलग-अलग जगहों पर एक बुजुर्ग समेत दो की हत्या कर दी गई। हालांकि, मृतकों में एक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहली घटना बिहिया थाना के फुलई गांव में घटी। जहां, सोमवार को बिजली ट्रांसफार्मर के तारों के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर उपजे विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक 75 वर्षीय दुधनाथ सिंह फुलई गांव के निवासी थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

बिजली ट्रांसफार्मर में लगे तारों से कर रहे थे छेड़छाड़

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार फुलई गांव के कुछ युवक हमेशा की तरह बिजली बनाने के नाम पर बिजली ट्रांसफार्मर में लगे तारों से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी दौरान जब दुधनाथ सिंह ने सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करने से मना किया तो वे लोग भड़क गए। आरोप हैं कि आरोपियों ने उनके साथ के साथ धक्का -मुक्की कर मारपीट की।इस दौरान वे गिर गए और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। जिससे वे बेहोश हो गए। घटना के बाद परिजन इलाज के लिए बिहियां के एक निजी क्लीनिक में ले गए। बाद में डॉक्टर की सलाह पर उन्हें सिटी स्केन कराने के लिए आरा ले जाया गया। बताया जाता है कि आरा से बिहिया लौटने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।बाद में परिजन शव लेकर थाना पहुंच गए।मामले को लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका, बरामद 


जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत उजियारपुर- हरवंश सिंह के टोला इलाके में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। साथ ही शव को नदी किनारे में फेंक दिया गया। सोमवार को करीब डेढ़ बजे पुलिस ने उजियारपुर- हरवंश ङ्क्षसह के टोला के पूरब दुलौर नदी के किनारे से शव बरामद किया गया। जिसके बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इसे लेकर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की उम्र 42 वर्षीय के आसपास है। गर्दन पर जख्म का निशान पाया गया है। बताया जा रहा कि उजियारपुर- हरवंश सिंह के टोला इलाके ग्रामीण गांव के पूरक नदी किनारे गए हुए थे। इस दौरान नदी किनारे शव देखकर भीड़ जुट गई।  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पहुंच पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।इधर पुलिस की प्रथम ²ष्टया मांने तो गला दबा हत्या की गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

chat bot
आपका साथी