36 घंटे में राजा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, चाकू के साथ दो गिरफ्तार

पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी के सामने रविवार की शाम हुई राजा की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 11:31 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 11:31 PM (IST)
36 घंटे में राजा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, चाकू के साथ दो गिरफ्तार
36 घंटे में राजा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, चाकू के साथ दो गिरफ्तार

पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी के सामने रविवार की शाम हुई राजा की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को हत्या में प्रयुक्त चापड़ के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नाबालिगों ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में चौंकाने वाली बातों का खुलासा किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने 36 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही। - एक दर्जन युवकों से हुई पूछताछ

एसएसपी ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे दक्षिणी गली निवासी स्वर्गीय कल्लू राम के छोटे पुत्र 15 वर्षीय राजा कुमार उर्फ राजा की हत्या के बाद एएसपी बलिराम कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आलमगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने मृतक राजा के मोबाइल कॉल को खंगाला और आसपास लगे सीसी कैमरों से छानबीन प्रारंभ की। रविवार की शाम गायघाट के समीप मंडराते एक दर्जन युवकों से पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में थानाध्यक्ष को जानकारी मिली कि चांद कॉलोनी के सन्नी राम का पुत्र आकाश कुमार व मो. तैयब के पुत्र मो. अहमद अली घटना से कुछ देर पूर्व खड़े दिखे हैं। इस सूचना के बाद दोनों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया। - कहासुनी में बढ़ गयी बात, कर दी हत्या

पूछताछ के क्रम में पकड़े गए आरोपितों ने हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि राजा ने अभियुक्त आकाश की चचेरी बहन के साथ कुछ दिन पूर्व छेड़खानी की थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झंझट हुई थी। अभियुक्तों ने बताया कि रविवार की शाम गायघाट ज्यूडिशियल एकेडमी के सामने राजा से आमना-सामना हो गया। चचेरी बहन से छेड़खानी की बात को लेकर आकाश व राजा के बीच बहस होने लगी। इसी क्रम में राजा ने आकाश को दो मुक्का मारा। मुक्का खाते ही आकाश आगबबूला होकर साथी की मदद से राजा को जमीन पर पटक दिया। चाकू से गर्दन व शरीर के अन्य हिस्से पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अधिक रक्तस्त्राव होने की वजह से राजा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद दोनों अपराधकर्मी घटनास्थल से निकल गए। आलमगंज पुलिस ने अभियुक्त अली के घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।

chat bot
आपका साथी