मानपुर और गया स्टेशनों पर सात जोड़ी सवारी गाड़ियों का समय बदला

तकनीकी कारणों से किउल- गया रेलखंड पर चलने वाली सात जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का मानपुर एवं गया में समय बदला गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 08:09 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 08:09 PM (IST)
मानपुर और गया स्टेशनों पर सात जोड़ी सवारी गाड़ियों का समय बदला
मानपुर और गया स्टेशनों पर सात जोड़ी सवारी गाड़ियों का समय बदला

पटना । तकनीकी कारणों से किउल- गया रेलखंड पर चलने वाली सात जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का मानपुर और गया स्टेशनों पर ठहराव के समय में परिवर्तन किया जा रहा है।

53627 किउल-गया पैसेंजर अब मानपुर स्टेशन पर 11.53 बजे पहुंचकर 11.55 बजे खुलेगी तथा 12.45 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी। वहीं गया-किउल पैसेंजर अब गया से 6.50 बजे खुलकर 6.55/6.56 बजे शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट पर रुकते हुए 7.32 बजे मानपुर स्टेशन पहुंचेगी और 7.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जमालपुर-गया पैसेंजर अब मानपुर स्टेशन पर 14.03 बजे पहुंच 14.05 बजे खुलेगी तथा 15.50 बजे गया पहुंचेगी।गया-जमालपुर पैसेंजर अब गया से 14.45 बजे खुलकर 15.18 बजे मानपुर पहुंचेगी और 15.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। बख्तियारपुर-गया पैसेंजर अब मानपुर 19.15 बजे पहुंचकर 19.17 बजे खुलेगी तथा 19.22/19.23 बजे शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट पर रुकते हुए 19.55 बजे गया पहुंचेगी।

गया-बख्तियारपुर पैसेंजर अब गया से 7.30 बजे खुलकर 7.35/7.36 बजे शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट पर रुकते हुए 8.08 बजे मानपुर पहुंचेगी और 8.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। किउल-गया पैसेंजर अब मानपुर 18.09 बजे पहुंचकर 18.10 बजे खुलेगी तथा 18.50 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी। वहीं गया-किउल पैसेंजर अब गया से 18.30 बजे खुलकर 19.13 बजे मानपुर पहुंचेगी और 19.17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। रामपुर हाट-गया पैसेंजर अब मानपुर 00.23 बजे पहुंचकर 00.25 बजे खुलेगी तथा 01.30 बजे गया पहुंचेगी। गया-रामपुर हाट पैसेंजर अब गया से 05.50 बजे खुलकर 6.12/6.14 बजे शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट तथा 8.08 बजे मानपुर स्टेशन पहुंचेगी। 8.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। झाझा-गया मेमू पैसेंजर अब मानपुर 20.16 बजे पहुंचकर 20.18 बजे खुलेगी तथा 20.45 बजे गया पहुंचेगी। वहीं गया-झाझा मेमू अब गया से 4.50 बजे खुलकर 5.18 बजे मानपुर स्टेशन पहुंचेगी और 5.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। किउल-गया मेमू अब मानपुर 23.20 बजे पहुंचकर 23.22 बजे खुलेगी तथा 00.30 बजे गया पहुंचेगी। गया- किउल मेमू गया से 10.20 बजे खुलकर 10.25/10.26 बजे शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट पर रुकते हुए 11.05 बजे मानपुर पहुंचेगी और 11.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर 07.50 बजे बरकाकाना से खुलकर 17.20 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी। इसी तरह डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर डेहरी ऑन सोन से अब 14.30 बजे खुलकर 00.15 बजे बरकाकाना पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी