कोलकाता-मुंबई-अमृतसर जाना और भी आसान, 27 अक्टूबर से एयर इंडिया की तीन नई उड़ान

एयर इंडिया की ओर से पटना से तीन नई फ्लाइट्स शुरू की जा रही है। नए विमान कोलकाता मुंबई और अमृतसर जाएंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 03:12 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 03:39 PM (IST)
कोलकाता-मुंबई-अमृतसर जाना और भी आसान, 27 अक्टूबर से एयर इंडिया की तीन नई उड़ान
कोलकाता-मुंबई-अमृतसर जाना और भी आसान, 27 अक्टूबर से एयर इंडिया की तीन नई उड़ान

पटना, जेएनएन। एयर इंडिया की ओर से पटना से तीन नई फ्लाइट्स 27 अक्टूबर से शुरू की जा रही है। कई दिनों से पटना से अमृतसर के लिए नई फ्लाइट्स की मांग की जा रही थी। एयर इंडिया की ओर से अब अमृतसर के लिए नई फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही एयर इंडिया मुंबई व कोलकाता के लिए एक-एक नई फ्लाइट चलाने की घोषणा की है।

जानें शेड्यूल

मुंबई से पटना के लिए एआइ 673 नंबर की फ्लाइट सुबह 7.55 बजे उड़ान भरेगी और 10.20 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यहां से यह फ्लाइट संख्या एआइ 725 बनकर 10.55 बजे अमृतसर के लिए उड़ान भरेगी। 13.15 बजे यह अमृतसर पहुंचेगी। यह विमान मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को चलेगा। इसी तरह फ्लाइट संख्या एआइ 726 अमृतसर से 14.55 बजे उड़ान भरकर 17.05 बजे पटना लैंड करेगी।

यहां से यह 17.35 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी, जो 18.35 बजे कोलकाता लैंड करेगी। कोलकाता से यह एआइ 732 बनकर 19.40 बजे रवाना होगी, जो 20.40 बजे पटना पहुंचेगी। यहां से 21.05 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी तथा 22.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी