लालू- नीतीश के झगड़े में पीछे छूटा विकास : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बीच विलय को लेकर चल रही खींचतान पर निशाना साधा है।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 25 May 2015 08:16 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2015 08:23 PM (IST)
लालू- नीतीश के झगड़े में पीछे छूटा विकास : भाजपा

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बीच विलय को लेकर चल रही खींचतान पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम ने कहा कि नीतीश अपनी सत्ता बचाने के लिए लालू प्रसाद के आगे पीछे कर रहे हैं। विलय को लेकर दोनों के बीच राजनीतिक झगड़ा चल रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार राज्य के विकास की बात ही भूल चुके हैं।

नीतीश पर हमला बोलते हुए डॉ. प्रेम ने नीतीश सरकार के भाजपा से अलग होने के बाद के कार्यकाल का जिक्र किया। कहा कि 16 जून 2013 के बाद से सरकार ने राज्य में एक भी नई योजना लागू नहीं की है। पहले से चल रही योजनाएं भी ठप हो गयी हैं।

राज्य में बिजली की स्थिति जर्जर बनी हुई है। नीतीश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या पर मजबूर हो रहे हैं। इतना ही नहीं संवेदनहीन मुख्यमंत्री ने आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों से मिलना तक गवारा नहीं समझा।

मुख्यमंत्री ने तेरह विभागों का प्रभार अपने पास रखा है। इसका भी विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ रहा है। जनता परिवार में विलय की चर्चा करते हुए कुमार ने कहा कि नीतीश, लालू और मुलायम के बीच गठबंधन होने से पहले ही झगड़ा शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री का सारा ध्यान अपनी कुर्सी बचाने पर लगा है। इन हालात में विकास कार्य कहीं पीछे छूट गया है।

chat bot
आपका साथी