बोले सुशील मोदी: लालू-राबड़ी शासन की गुनहगार है कांग्रेस, अब राजद बता रहा औकात

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू-राबड़ी शासन के बहाने बिहार कांग्रेस पर सीधा हमला किया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि राजद अब कांग्रेस को उसकी औकात बता रहा है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 08:44 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 09:34 PM (IST)
बोले सुशील मोदी: लालू-राबड़ी शासन की गुनहगार है कांग्रेस, अब राजद बता रहा औकात
बोले सुशील मोदी: लालू-राबड़ी शासन की गुनहगार है कांग्रेस, अब राजद बता रहा औकात

पटना, राज्य ब्यूरो। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 60 साल तक सत्ता की मलाई काटने वाली कांग्रेस मंडल आयोग की सिफारिशों का विरोध करने के कारण जब सत्ता से बाहर हो गई, तब मजबूरी और बेचैनी में इसने लालू प्रसाद से हाथ मिला लिया था। 

सुशील मोदी ने आज टवीट कर कहा कि अल्पमत की राबड़ी सरकार चलाने के कारण इसने सारे विधायकों को मंत्री बनवा लिया था। उन्होंने कहा अब जब राजद कांग्रेस को उसकी औकात बता रहा है, तब इसके नेता ज्यादा सीटें पाने के लिए कथित कुर्बानी  की दुहाई दे रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा सच तो यह है कि कांग्रेस बिहार में लालू-राबड़ी राज के कुशासन की साझा गुनहगार है। एक अन्य टवीट में मोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व उन्नयन के लिए 1029 करोड़ की 182 परियोजनाओं की शुरुआत की।

उन्‍होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से पीडि़त बच्चों के लिए 62 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बेड के शिशु गहन चिकित्सक यूनिट का शिलान्यास हुआ और पटना मेट्रो के लिए 13365.77 करोड़ की परियोजना के सहमति पर दस्तखत हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ढांचागत विकास और जन कल्याण के जो बड़े काम कर रही है, वे भी विरोधी दलों को दिखायी नहीं देते। उधर, हर दल को केवल सीएम की कुर्सी नजर आती है।

chat bot
आपका साथी