सिखों का इकलौता तख्‍त जहां हो रही चंडी पूजा, आज कराया जा रहा शस्‍त्र दर्शन

पटना के तख्‍त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में नवरात्रि के दौरान चंडी पाठ हो रहा है। इस दौरान नवमी व दशहरा के दिन शस्त्रों का दर्शन भी कराया जाता है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 10:15 AM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 02:33 PM (IST)
सिखों का इकलौता तख्‍त जहां हो रही चंडी पूजा, आज कराया जा रहा शस्‍त्र दर्शन
सिखों का इकलौता तख्‍त जहां हो रही चंडी पूजा, आज कराया जा रहा शस्‍त्र दर्शन

पटना [जेएनएन]। राजधानी के पटना सिटी में स्थित तख्‍त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में नवरात्रि के दौरान चंडी पाठ जारी है। इसके बाद यहां के दरबार साहिब में गुरुवार की सुबह में गुरु महाराज से जुड़े पूर्ण शस्त्रों का दर्शन कराया जा रहा है। शस्‍त्र दर्शन शुक्रवार को भी कराया जाएगा।

पटना के तख्‍त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज ने दशम ग्रंथ की रचना की थी। इसमें चंडी दीवार का जिक्र है। इसी कारण यहां नवरात्रि के दौरान चंडी पाठ की परंपरा रही है। इसके तहत चंडी दीवार का पाठ होता है।

तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में वरीय मीत ग्रंथी बलदेव सिंह की देखरेख में चंडी पाठ हो रहा है। वरीय मीत ग्रंथी के अनुसार भारत के प्रमुख पांच तख्तों में तख्त श्रीहरिमंदिर ही इकलौता तख्त है, जहां दुर्गा पूजा के मौके पर चंडी पाठ होता आ रहा है। प्रतिदिन विधिवत ढंग से तीन घंटे गुरुद्वारा में चंडी पाठ हो रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए सिख संगत के जत्थे भी पाठ में शामिल हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी