टिप-टिप बरसा पानी.... और पटना में संभावना सेठ का दिखा जलवा

पटना के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव के कार्यक्रम में संभावना सेठ के डांस पर पटना वासी झूमते रहे। संभावना सेठ का पटनावासियों ने भोजपुरिया अंदाज में स्वागत किया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 11 Sep 2017 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 11 Sep 2017 10:40 PM (IST)
टिप-टिप बरसा पानी.... और पटना में संभावना सेठ का दिखा जलवा
टिप-टिप बरसा पानी.... और पटना में संभावना सेठ का दिखा जलवा

पटना [जेएनएन]। पटना के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव में रविवार को भोजपुरी फिल्मों की हेलन कही जाने वाली संभावना सेठ के डांस पर पटना वासी झूमते रहे। गांधी मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिदिन एक सेलिब्रिटी के आने का प्रोग्राम है। 

हालांकि गांधी मैदान में उनके पहुंचने का समय तो शाम के साढ़े छह बजे ही था लेकिन मंच पर उनकी इंट्री रात आठ बजे हुई। संभावना सेठ के जलवे देखने को उत्साहित दर्शक लगभग डेढ़ घंटे तक उनका इंतजार करते रहे। गणेश वंदना के काफी देर बाद तक टकटकी लगाए संभावना सेठ का इंतजार करते रहे।

भोजपुरिया अंदाज में पटनाइट्स का स्वागत

लंबे इंतजार के बाद एंकर संभावना सेठ मंच पर आमंत्रित करते हैं। बैकग्रांउड म्यूजिक बजता है और मंच की लाइटें बुझ जाती हैं। दर्शक समझ जाते हैं कि संभावना सेठ पर मंच पर आ चुकी हैं। गाना बजता है 'टिप-टिप बरसा पानी'  दर्शक दीर्घा की ओर से तालियां गूंज उठती हैं।

रंगीन प्रकाश पूंज में संभावना सेठ पिंक ड्रेस में नाचते हुए मंच पर आती हैं। इस गाने पर उनके साथ पटनाइट्स भी नाच रहे होते हैं। रविवार होने की वजह से दर्शक दीर्घा में भीड़ ज्यादा दिखी।

... और खत्म हुई इंतजार की घड़ी

'टिप-टिप बरसा पानी' गाने के परफॉर्मेंस के बाद संभावना सेठ काफी देर तक बैक स्टेज रहीं। दूसरे गाने की तैयारी में कॉस्ट्यूम चेंज करने जाती हैं, हालांकि दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बैक ग्रांउड म्यूजिक चलता रहता है। लेकिन युवा 'संभावना-संभावना' आवाज लगाते रहते हैं। इंतजार की घडिय़ां खत्म होती है। मंच की लाइटें बुझती हैं और रॉक बीट धुन वाले गाने पर संभावना सेठ अपने डांस से सभी का मनोरंजन करती हैं। 

chat bot
आपका साथी