जमीनी विवाद में लाठी-डंडों के साथ चली गोली, पुलिस को खदेड़ा, छह घरों में लगाई आग

पटना में एक मामुली विवाद सोमवार को सड़क पर आ गया। राजधानी के मनेर में मात्र डेढ़ फीट के रास्ते पर विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चलीं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 03:56 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 03:56 PM (IST)
जमीनी विवाद में लाठी-डंडों के साथ चली गोली, पुलिस को खदेड़ा, छह घरों में लगाई आग
जमीनी विवाद में लाठी-डंडों के साथ चली गोली, पुलिस को खदेड़ा, छह घरों में लगाई आग

पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को चमकर लाठी-डेंडे चले। विवाद यहीं नहीं थमा। कुछ देर बाद फायरिंग भी शुरू कर दी गई। घटना राजधानी ने मनेर की है। यहां डेढ़ फीट जमीन के विवाद में दो गुट भिड़ गए। इसमें एक लड़के को गोली लगी है व अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसमें पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। घटना स्थल पर छह थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। जबकि घायलों को पीएचसी में भर्ती कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर मनेर के लोदीपुर में दो घरों के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों का काफी दिनों से डेढ़ फीट के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आंतरिक झगड़ा आज सबके सामने आ गया। कुछ ही देर में मामुली बात मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों की तरफ से हाथा पाई शुरू हो गई। एक दूसरे के ऊपर ईंट-पत्थर बरसाए जाने लगे। इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसमें एक तमाशबीन लड़के को पैर में गोली लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। जवानों पर ईंट-पत्थर बरसाए जाने लगे। इसमें तीन जवान भी घायल हो गए हैं। घायलों को पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर तैनात कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी