आरा में तिलक समारोह से लौट रही बस पलटी, एक दर्जन घायल, दो गंभीर

आरा में शुक्रवार की सुबह बस पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 10:30 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 10:30 AM (IST)
आरा में तिलक समारोह से लौट रही बस पलटी, एक दर्जन घायल, दो गंभीर
आरा में तिलक समारोह से लौट रही बस पलटी, एक दर्जन घायल, दो गंभीर
आरा, जेएनएन। बिहिया-जगदीशपुर पथ पर शुक्रवार की सुबह एक सिटी राइड बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना एक शादी समारोह से लौटने के दौरान हुई। सभी घायलों का इलाज जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। जहां से दो को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई में गुरुवार को तिलक सामारोह था। आयोजन के खत्म होने के बाद शुक्रवार की सुबह समारोह में शामिल लोग सिटी राइड बस से लौट रहे थे। बस जैसे ही बिहिया-जगदीशपुर पथ के बौलीपुर के समीप पहुंची कि अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस पर सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो को चिंताजनक स्थिति में आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी