रेडक्रॉस हर वार्ड में खोलेगा रक्त संग्रह केंद्र

पटना। बिहार रेडक्रॉस ब्लड बैंक द्वारा राजधानी के हर वार्ड में एक रक्त संग्रह केन्द्र खोला जाए

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 09:21 PM (IST)
रेडक्रॉस हर वार्ड में खोलेगा रक्त संग्रह केंद्र

पटना। बिहार रेडक्रॉस ब्लड बैंक द्वारा राजधानी के हर वार्ड में एक रक्त संग्रह केन्द्र खोला जाएगा। रक्त संग्रह केंद्र खोलने के लिए ब्लड बैंक द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।

रेडक्रॉस ब्लड बैंक के अध्यक्ष डॉ.विनय बहादुर सिन्हा ने कहा कि राजधानी में काफी संख्या में लोगों को रक्त की जरूरत होती है। यहां पर न केवल राजधानी के बल्कि राज्य के कोने-कोने से आने वाले मरीज भी जरूरत पड़ने पर रक्त की मांग करते हैं। ऐसे में मरीजों को रक्त मुहैया कराने के लिए राजधानी के हर वार्ड में रक्त संग्रह केंद्र शुरू किया जाएगा। साथ ही लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी