भारतीय रोड कांग्रेस के इतिहास में पटना में सर्वाधिक डेलिगेट्स पहुंचने का बना रिकॉर्ड

रतीय रोड कांग्रेस का 80 वां अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया। तकनीकी प्रदर्शनी के साथ चार दिनों का यह अधिवेशन डेलिगेट्स की संख्या को लेकर रिकॉर्ड बना गया।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 10:32 PM (IST)
भारतीय रोड कांग्रेस के इतिहास में पटना में सर्वाधिक डेलिगेट्स पहुंचने का बना रिकॉर्ड
भारतीय रोड कांग्रेस के इतिहास में पटना में सर्वाधिक डेलिगेट्स पहुंचने का बना रिकॉर्ड

पटना, राज्य ब्यूरो। भारतीय रोड कांग्रेस का 80 वां अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया। तकनीकी प्रदर्शनी के साथ चार दिनों का यह अधिवेशन डेलिगेट्स की संख्या को लेकर रिकॉर्ड बना गया। पटना में इस आयोजन को ले आयोजकों में यह संशय था कि शराबबंदी की वजह से डेलिगेट्स की संख्या कम रहेगी पर मामला पूरी तरह से इसके विपरीत हो गया। भारतीय रोड कांग्रेस के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में डेलिगेट्स किसी भी राज्य में अब तक नहीं पहुंचे थे, जितनी संख्या पटना में रही। आयोजकों ने बताया कि डेढ़ हजार से अधिक डेलिगेट्स ने अपना निबंधन कराया। उनके परिवार के लोगों को जोड़ लें तो यह संख्या दो हजार तक पहुंच गई।

एक ही जगह हुए सारे कार्यक्रम

भारतीय रोड कांग्रेस में पहुंचे प्रतिनिधि इस बात को लेकर काफी प्रभावित थे कि पटना में हुए आयोजन में सारा कार्यक्रम एक स्थान से हुआ। उद्घाटन सत्र, तकनीकी सत्र और प्रदर्शनी सभी एक परिसर में हो जाएं इस तरह की व्यवस्था कहीं नहीं हो पाई है। एक ही स्थान पर कई तकनीकी सत्र हुए। मनोरंजन के कार्यक्रम से लेकर परिवार वालों के लिए आयोजन। लंच और डिनर भी एक ही जगह हुए। परिसर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी।

बिहार से तीन इंजीनियर आइआरसी कांउसिल में चुने गए

भारतीय रोड कांग्रेस के समापन के मौके पर अधिवेशन में शामिल प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिए नए वार्षिक कांउसिल का गठन किया गया। महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग के सचिव सीपी जोशी को भारतीय रोड कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया। कांउसिल में बिहार के जिन तीन लोगों को शामिल किया गया उनमें बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रबंधन निदेशक उमेश कुमार, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन के सीजीएम संजय कुमार व बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के उप मुख्य अभियंता सुनील कुमार हैैं।

chat bot
आपका साथी