रविशंकर प्रसाद ने 'रन फॉर नमो अगेन' कैंपेन का पटना से किया आगाज

बुधवार को पटना से रन फॉर नमो अगेन कैंपेन का आगाज किया गया। दो विधायक और केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 03 Apr 2019 03:48 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 03:48 PM (IST)
रविशंकर प्रसाद ने 'रन फॉर नमो अगेन' कैंपेन का पटना से किया आगाज
रविशंकर प्रसाद ने 'रन फॉर नमो अगेन' कैंपेन का पटना से किया आगाज

पटना, जेएनएन। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए पटना में बुधवार की सुबह 'रन फॉर नमो अगेन' कैंपेन का आगाज किया गया। इस अवसर पर ख्याति प्राप्त धावक समीर सिंह और स्नेहा सिंह ने पटनावासियों के साथ दौड़ लगाई। राजाबाजार में पिलर नंबर 32 के पास केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधायक अरुण कुमार सिन्हा और दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कैंपने को रवाना किया।

एक बार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ दौड़ की शुरुआत की गई। भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे उद्घओष होते रहे। धावकों ने  बेलीरोड चिडिय़ाघर, हड़तालीमोड़, आयकर गोलंबर, एक्जीविशन रोड होते हुए कदमकुंआ स्थित जयप्रकाश नारायण नारायण के आवास पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से धावक पटना सिटी के लिए रवाना हुए।

देश को तोड़ने वाला है कांग्रेस का घोषणा पत्र

केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आने जा रहे हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को तोडऩे वाला दस्तावेज है। देश की सबसे पुरानी पार्टी आतंकवादियों के पीछे खड़ी है। देश को सपना दिखा रहे हैं। आसमान में हवाई किला बना रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं कर पाए। देश एक तरफ आगे बढ़ रहा है। भाजपा कांग्रेस को बेनकाब करेगी। लगता है कि देश को तोडऩे वाले और आतंकवादियों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। भ्रष्टाचारियों के साथ दे रही है। 55 साल के शासनकाल में किए गए कार्यो को बताने का काम करना चाहिए था।

chat bot
आपका साथी