बारात देखने गई नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गाव में गुरुवार की रात बारात देखने गई 12 वर्षीया एक किशोरी के साथ गांव के ही तीन लड़कों ने दुष्कर्म किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 08:08 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 01:14 AM (IST)
बारात देखने गई नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
बारात देखने गई नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

पटना (मसौढ़ी)। थाना क्षेत्र के एक गाव में गुरुवार की रात बारात देखने गई 12 वर्षीया एक किशोरी के साथ गाव के ही तीन किशोरों ने दुष्कर्म किया। जब किशोरी देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी मां खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंची। लड़की ने मां को आपबीती सुनाई। देर रात किशोरी की मा अपनी बेटी के साथ थाना पहुंची और तीन किशोरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा। वहीं एक आरोपित फरार है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात गाव में एक बारात आई थी। किशोरी बारात देखने गई थी। इसी दौरान एक आरोपित ने उसे पकड़ लिया और पास के खलिहान में ले गया। कुछ देर बाद दो अन्य किशोर भी वहां पहुंच गए और तीनों ने दुष्कर्म किया।

सूचना मिलने पर देर रात पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी