पासवान बोले, पीएम मोदी ने कभी नहीं की राम मंदिर बनाने की चर्चा

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि पीएम मोदी ने राम मंदिर की चर्चा कभी नहीं की है। यह भाजपा का एजेंडा है।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sun, 19 Mar 2017 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2017 11:52 PM (IST)
पासवान बोले, पीएम मोदी ने कभी नहीं की राम मंदिर बनाने की चर्चा
पासवान बोले, पीएम मोदी ने कभी नहीं की राम मंदिर बनाने की चर्चा

पटना [जेएनएन]। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि पीएम मोदी ने राम मंदिर बनाने की चर्चा कभी नहीं की है। हमारा मुद्दा विकास और भ्रष्टाचार का है। 

राम विलास पासवान ने आज पटना में लोजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर बीजेपी का एजेंडा है। हम अल्पसंख्यकों के साथ हैं। अल्पसंख्यक भी हमारे साथ हैं। पीएम मोदी भी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हैं। उन्होंने भी कभी राम मंदिर बनाने की चर्चा नहीं की है।  

रामविलास ने आगे कहा कि देश में पीएम मोदी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। लालू यादव और नीतीश कुमार पहले खुद एक हो जायें फिर देश के सभी पार्टी को मोदी के खिलाफ एक करने का काम करें। नीतीश और लालू किसी का बिहार के बाहर कोई वजूद नहीं है। इसी डर से यूपी में चुनाव नहीं लड़ें। 

 यह भी पढ़ें: लालू ने सुमो पर किया कटाक्ष- तुम भी सिर छिलवा लो, कुछ भला हो जायेगा

पासवान ने कहा कि अगर बिहार में आज चुनाव हो जायेगा तो यूपी जैसा ही परिणाम आयेगा। महागठबंधन ध्वस्त हो जायेगा।  

बता दें कि इससे पहले आज भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहा है कि अयोध्या में अब हर हाल में राम मंदिर बनेगा। भाजपा ने देश की जनता को आश्वस्त कर दिया है। राम मंदिर बनाने के लिए अब आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। यह हमारे ऐजेंडे में है। न्यायालय का फैसला भी हमारे पक्ष में आयेगा। 

यह भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ पर बिहार के सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज

chat bot
आपका साथी