रघुवंश बोले- किसानों के मुद्दे पर संघर्ष करेगा राजद

राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी किसानों के खाद-बीज, फसल बीमा, सिंचाई, मजदूरी एवं पेंशन के लिए रणनीति बनाकर संघर्ष करेगा।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Thu, 28 Dec 2017 08:23 PM (IST) Updated:Thu, 28 Dec 2017 10:48 PM (IST)
रघुवंश बोले- किसानों के मुद्दे पर संघर्ष करेगा राजद
रघुवंश बोले- किसानों के मुद्दे पर संघर्ष करेगा राजद

पटना [राज्य ब्यूरो]। राजद संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने खेती-किसानी के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष किसानों के लिए बुरा साबित हुआ है। इसलिए अगले वर्ष किसानों के लिए संघर्ष का साल होगा। राजद किसानों के खाद-बीज, फसल बीमा, सिंचाई, मजदूरी एवं पेंशन के लिए रणनीति बनाकर संघर्ष करेगा।

रघुवंश ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने पर काम नहीं हुआ। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी घटाई गई। बाढ़-सुखाड़, नदी कटाव और जलजमाव से फसलें तबाह हुईं। धान खरीद पर सिर्फ बयान आया, समाधान नहीं। किसान फसलों को बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हैं।

दलहन में न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा। आलू को कोई नहीं पूछता। सिंचाई की सहूलियत नहीं। बीज समय पर नहीं मिल रहे। डीजल अनुदान, बर्बाद फसल का मुआवजा आदि नहीं मिल पाया। राजकीय नलकूपों में 80 फीसद बंद हैं। नीलगाय और जंगली सुअरों से फसलों को बचाया नहीं जा सका।

रघुवंश ने कहा कि इस वर्ष देशभर में 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की। मध्यप्रदेश में गोलियां चलीं। भाजपा शासित राज्यों में ज्यादा शिकायतें हैं। किसानों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। फिर भी समस्याएं बरकरार हैं। राजद इसे आधार बनाकर संघर्ष करेगा।

chat bot
आपका साथी