पौष पितृपक्ष मेले का आगाज, पहले दिन सैकड़ों लोगों ने किया तर्पण

पुनपुन अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेले का अपना ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 08:15 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 08:15 PM (IST)
पौष पितृपक्ष मेले का आगाज, पहले दिन सैकड़ों लोगों ने किया तर्पण
पौष पितृपक्ष मेले का आगाज, पहले दिन सैकड़ों लोगों ने किया तर्पण

पुनपुन। पुनपुन अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेले का अपना ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व रहा है। पिंडदान करने वाले श्रद्धालु गया के पहले पुनपुन नदी घाट पर पहुंचते हैं। सोमवार की शाम पुनपुन नदी घाट पर पौष अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेले का उद्घाटन अपर समाहर्ता बैजुद्दीन अंसारी ने किया। पितृपक्ष मेले के महत्व की जानकारी देते हुए उन्होंने उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं की जानकारी लोगों को विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने कहा कि यहा आने वाले हर पिंडदानी हमारे अतिथि हैं और हमारी संस्कृति रही है अतिथि देवो भव: की। इसका ख्याल स्थानीय ग्रामीणों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी रखना होगा।

एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि पुनपुन अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेले को लेकर प्रशासन की ओर से हर मुक्कमल व्यवस्था की है। मौके पर प्रखंड प्रमुख गुड़िया कुमारी, बीडीओ निवेदिता, सीओ संजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष शैलेश पटेल, समाजसेवी मधुसूदन सिंह, पूर्व प्रमुख उदय कुमार, पूर्व जिला परिषद नीरज कुमार, कृष्णा प्रसाद एवं मनीष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। नहीं पहुंच पाए केन्द्रीय मंत्री : मेले का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के हाथों कराने की सूचना प्रसारित की गयी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक व्यस्तता की वजह स मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया तर्पण

पुनपुन। सोमवार की सुबह नेपाल समेत देश के कोने-कोने से सैकड़ों लोगों का झुंड पुनपुन पहुंचा। श्रद्धालुओं ने क्रिया कर्म के बाद नदी घाट पर पहुंच कर पुनपुन नदी में तर्पण किया और फिर बाद में पूरे विधि-विधान से कर्मकाड कर शाम होते-होते गया के लिए प्रस्थान कर गये। इधर, पितृपक्ष को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एनएच -83 स्थित पुनपुन बाध व डाकबंगला मोड़ पर दो चेकपोस्ट बनाये गये हैं। वही पुनपुन बस स्टैंड व अन्य मुख्य जगहों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गयी है।

chat bot
आपका साथी