बिहार भाजपा के संगठन चुनाव की तैयारी जोरों पर, जिला चुनाव अधिकारियों जारी हो गई लिस्‍ट

बिहार भाजपा के संगठन चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। चुनाव को लेकर अगले सप्‍ताह पटना स्थित भाजपा मुख्‍यालय में महत्‍वपूर्ण बैठक होगी। अधिकारियों की लिस्‍ट भी जारी हो गई। देखें

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 05:26 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 07:11 PM (IST)
बिहार भाजपा के संगठन चुनाव की तैयारी जोरों पर, जिला चुनाव अधिकारियों जारी हो गई लिस्‍ट
बिहार भाजपा के संगठन चुनाव की तैयारी जोरों पर, जिला चुनाव अधिकारियों जारी हो गई लिस्‍ट

पटना, जेएनएन। बिहार भाजपा के संगठन चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। चुनाव को लेकर अगले सप्‍ताह पटना स्थित भाजपा मुख्‍यालय में महत्‍वपूर्ण बैठक होगी। साथ ही कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है। इसे लेकर बिहार भाजपा ने जिला चुनाव अधिकारियों  की लिस्‍ट जारी कर दी है। इसे लेकर जिला स्‍तर पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्‍साह है। 

पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, बिहार भाजपा की ओर से संगठन चुनाव के लिए नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा एवं सह चुनाव अधिकारी अनिल शर्मा ने जिला चुनाव अधिकारियों के नामों की घोषणा की है। इसकी सूची पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच जारी कर दी गई है।

सह चुनाव अधिकारी अनिल शर्मा के अनुसार संगठन के चुनाव को लेकर 25 अगस्त, 2019 की सुबह 11.00 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला बिहार भाजपा मुख्यालय में होगी। इसमें सभी नवनियुक्त जिला चुनाव अधिकारी संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाग लेंगे। इसके साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक भी उसी दिन होगी। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारी, जिला सदस्यता प्रमुख को बुलाया गया है। 

जिला चुनाव प्रभारियों सूची

बगहा- अखिलेश सिंह, बेतिया- सजल झा, मोतिहारी- रामाधार सिंह, रक्सौल-प्रकाश राय, ढाका- संजय जयसवाल, गोपालगंज-सुशील चौधरी, सिवान-संजय सरावगी, वैशाली- धीरेंद्र सिंह, छपरा- मृत्युंजय झा, मुजफ्फरपुर- मिथिलेश तिवारी, सीतामढ़ी- गोपालजी ठाकुर व प्रवीण तांती, शिवहर-रत्नेश सिंह, मधुबनी- डॉ दिलीप जायसवाल, झंझारपुर- रामनरेश सिंह, दरभंगा - जगन्नाथ ठाकुर, बेगूसराय- राजेंद्र सिंह, समस्तीपुर-प्रेम रंजन पटेल, खगडिय़ा- मुन्ना चौधरी, नवगछिया- सुबोध पासवान, सुपौल- जिवेश मिश्रा, कटिहार- रजनीश कुमार, अररिया- डॉ संजय पासवान, मधेपुरा-अर्जुन सहनी, सहरसा-अरविंद शर्मा, पूर्णिया-प्रमोद चंद्रवंशी, किशनगंज- विजय खेमका, भागलपुर-राजेश वर्मा, बांका- विनय सिंह, जमुई- राजेन्द्र गुप्ता, मुंगेर- हरेंद्र सिंह, लखीसराय- अजफर शमसी, शेखपुरा- रूपनारायण मेहता, नालन्दा- शिवेश राम, नवादा-श्यामा सिंह व यू्रपी शर्मा, गया-देवेश कुमार व भीम साहू, जहानाबाद- बृजेश रमण, अरवल- अमृता भूषण, औरंगाबाद- सम्राट चौधरी, रोहतास- मनोज शर्मा, कैमूर-संजय सिंह टाइगर, बक्सर-डॉ संजीव चौरसिया, भोजपुर- अनिल सिंह, बाढ़- अरुण सिन्हा व प्रदीप दुबे, पटना ग्रामीण- निवेदिता सिंह और पटना महानगर- रेणु देवी व गनौरी मांझी को चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। 

chat bot
आपका साथी