पासवान का लालू पर तंज, कहा- बाढ़ पीड़ित बेहाल, लालू कह रहे गंगा मइया आई है

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने लालू प्रसाद के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को इस बात के लिए प्रसन्न होने को कहा था कि गंगा मइया रसोई तक आ गई है।

By Pramod PandeyEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 04:08 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 10:15 PM (IST)
पासवान का लालू पर तंज, कहा- बाढ़ पीड़ित बेहाल, लालू कह रहे गंगा मइया आई है

पटना [वेब डेस्क ]। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पी़ड़ितों को सांत्वना दी। कहा कि बिहार में बाढ़ से हालात बदतर है, लोग दाने-दाने को मोहताज है और पीड़ितों के आंसू पोंछने के बजाय लालू कह रहे हैं कि शुक्र मनाओ, गंगा मइया रसोई तक पहुंच गई है। कहा कि यह जले पर नमक छिड़कने जैसा है।

राघोपुर दियारा में हालत बदतर बताते हुए पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी मदद के लिए तैयार है। राज्य सरकार के स्तर पर ढिलाई दिखती है। उन्होंने कहा कि यह इलाका उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का चुनाव क्षेत्र है। इसके बावजूद सरकार का ध्यान राहत पहुंचाने पर नहीं है। उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र की हालत एेसी है तो अन्य क्षेत्रों के बारे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

पढ़ेंः बाढ़ राहत केंद्रों में पहुंचे नीतीश, पीड़ितों से कहा-सरकार आपके साथ

कहा कि केंद्र सरकार पीड़ितों के लिए अनाज की कमी नहीं होने देगी। प्रधानमंत्री ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत में इसका आश्वासन दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों से भी हालात की जानकारी ली है। कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों की मदद के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। कहा कि जो संपन्न लोग हैं वे पटना चले गए हैं। जो गरीब हैं, वंचित हैं वे ही गांव में फंसे हैं। उनकी हालत खराब है। सरकार को ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः पटना में गंगा की धार पड़ी नरम, अन्य जगहों पर अब भी तबाही का आलम

chat bot
आपका साथी