Hajipur Election Result 2019: हाजीपुर में जीते पशुपति कुमार पारस, जानें किसे मिले कितने मत

Election Result 2019 हाजीपुर पशुपति कुमार पारस ने शिवचंद्र राम को हरा दिया है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 04:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 04:30 PM (IST)
Hajipur Election Result 2019: हाजीपुर में जीते पशुपति कुमार पारस, जानें किसे मिले कितने मत
Hajipur Election Result 2019: हाजीपुर में जीते पशुपति कुमार पारस, जानें किसे मिले कितने मत

हाजीपुर, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री और लोक जन शक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष राम विलास पासवान की प्रतिष्ठा मानी जाने वाली हाजीपुर सीट को उनके भाई ने जीत लिया है। NDA के घटक दल लोजपा के उम्मीदवार पशुपति कुमार पारस सांसद बनकर लोकसभा पहुंच गए हैं। पशुपति ने Lalu Yadav के करीबी व महागठबंधन उम्मीदवार शिवचंद्र राम को 205449 मतों के अंतर से हरा दिया। पशुपति को 541310 वोट मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे शिचंद्र राम को 335861 वोट मिले।


हाजीपुर में मुख्य मुकाबला एनडीए के पशुपति कुमार पारस एवं महागठबंधन के शिवचंद्र राम के बीच रहा। 2009 का चुनाव हाजीपुर में काफी दिलचस्प हुआ था। अपने 32 वर्षों के चुनावी सफर में दूसरी बार यहां रामविलास पासवान को हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त यहां लोजपा का राजद से गठबंधन था। एनडीए ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास को उम्मीदवार बनाया था। उनके पक्ष में यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शरद यादव समेत कई बड़े नेताओं ने जबर्दस्त मोर्चाबंदी की थी। इधर, रामविलास के पक्ष में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत कई बड़े नेताआें ने मोर्चा संभाला था।



- कुल मतदाता: 1818078
- मतदान केंद्र: 2027

2019 के परिणाम
पशुपति कुमार पारस  (LJP)- 541310
शिवचंद्र राम को 205449 (महागठबंधन) 335861
जीत-हार का अंतर  205449

2014 के नतीजे, एक नजर

- रामविलास पासवान (लोजपा): 455652 वोट (विजयी)
- संजीव प्रसाद टोनी (कांग्रेस): 230152 वोट
- रामसुंदर दास (जदयू): 95790  वोट

 2009 के नतीजे, एक नजर
- रामसुंदर दास (जदयू): 246715 वोट (विजयी)
- रामविलास पासवान (लोजपा): 208761 वोट
- दसई चौधरी (कांग्रेस): 21585 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी