मनेर में भूमि विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

मनेर में भूमि विवाद में गोलीबारी एक की हुई मौत।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 01:58 AM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:12 AM (IST)
मनेर में भूमि विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत
मनेर में भूमि विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

पटना(मनेर)। थाना क्षेत्र के शेरपुर में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की देर रात दानापुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों में से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जाती है। हालांकि गोलीबारी की घटना के बाद दोनों गुटों में तीव्र तनाव है और फिर हिंसक रूप लेने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर के तीन कट्ठे भूमि को लेकर रामपुर के निवासी मिथिलेश कुमार राय और चकिया टोला के निवासी जयप्रकाश राय के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार को मिथिलेश कुमार राय तीन कट्ठे भूमि पर भवन निर्माण का कार्य करा रहे थे, जिसका विरोध पूर्व से विवाद चल रहे जयप्रकाश राय और उनके गुट के श्याम कात राय व अन्य लोगों ने किया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। इसमें हरेंद्र राय, रंजन कुमार व लकी कुमार सहित एक अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में से तीन को हरेंद्र रंजन और लक्की को दानापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा देर रात हरेंद्र की मौत हो गई, जबकि रंजन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। एक अन्य घायल का इलाज अन्यत्र कराया जा रहा है। घटना के बाद से तीव्र तनाव को देखकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जाता है कि मकान निर्माण को लेकर दिन में भी विवाद हुआ था और पुलिस भी पहुंची थी, मगर उस समय तनाव टल गया था।

chat bot
आपका साथी